☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

आईपीएल 2022 : धोनी की कैप्टेंसी में लौटा चेन्नई का लक !, मुंबई को भी किसी जादू की तलाश

आईपीएल 2022 : धोनी की कैप्टेंसी में लौटा चेन्नई का लक !, मुंबई को भी किसी जादू की तलाश

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) :  आईपीएल में सबसे सफल टीमों की जब भी बात की जाएगी, तब तब मुंबई और चेन्नई का नाम सबसे आगे आता है. मगर, इस सीजन में दोनों ही टीमें एक-एक जीत के लिए तरसती हुई दिखाई दे रही हैं. चेन्नई की बात करें तो इस सीजन चेन्नई के कप्तानी रविन्द्र जडेजा को सौंपी गई थी. मगर, उनकी कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन लगातार खराब होता चला गया. उनकी कप्तानी पर भी ढेरों सवाल उठ रहे थे. इसके बाद जाकर जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और वापस कप्तानी धोनी को थमा दी गई. 

धोनी को कप्तानी मिलते ही ओपनर आए फॉर्म में

कप्तानी मिलते ही चेन्नई के ओपनर जो अब तक ऑउट ऑफ फॉर्म में चल रहे थे, वे फॉर्म में आ गए है और दोनों ही ओपनर चाहे वो रितुराज गायकवाड़ हो या डेवोन कॉनवाय दोनों ने ही शानदार पारी खेली. रितुराज ने जहां 99 रन बनाए तो वहीं डेवोन कन्वॉय ने नाबाद 85 रन बनाए. इन दोनों पारी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया. 

ये खिलाड़ी पहले भी खेल रहे थे, मगर पहले उनके बल्ले से रन नही आ रहे थे. मगर, जैसे ही धोनी को कप्तानी सौंपी गई, दोनो खिलाड़ी फॉर्म में आ गए. अब इसे धोनी का लक कहेंगे या कुछ और. पर धोनी के फैंस तो इसे थाला के कैप्टेंसी का जादू ही बता रहे हैं. इसमें कोई शक नही हैं कि धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान है और उनकी कप्तानी में ही चेन्नई ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता है. मगर, इस सीजन में चेन्नई का जैसा प्रदर्शन रहा है, उससे सिर्फ धोनी की कप्तानी में एक जीत से पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. 

मुंबई इंडियंस को भी किसी लक की जरूरत 

ये तो रही चेन्नई की बात, अब करते है आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की. धोनी की कप्तानी के जादू से फैंस तो खुश है हीं. मगर, मुंबई इंडियंस के फैंस खुश बिलकुल भी नहीं हैं और उनकी नाराजगी की वजह चेन्नई नही बल्कि खुद मुंबई ही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने कई खिताब जीते हैं. मगर, इस सीजन में मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है. हालांकि, लगातार हारने के बाद मुंबई को एक जीत जरूर नसीब हुई है. मगर, रोहित शर्मा का खराब फॉर्म मुंबई के हार के पीछे की बड़ी वजह मानी जा रही है. मुंबई के फैंस को भी चेन्नई जैसे लक की जरूरत पड़ रही है. 

Published at:02 May 2022 02:47 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.