☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

डू प्लेसिस लगाएंगे आरसीबी की नैया पार, बने कप्तान  

डू प्लेसिस लगाएंगे आरसीबी की नैया पार, बने कप्तान  

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के नए सत्र के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है. फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया है.

37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज, फाफ डु प्लेसिस जो कई वर्षों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं और उनके लिए बल्लेबाजी भी की है, उन्हें इस बार मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा था. डू प्लेसिस को टीम की कमान एक वर्चुअल ईवेंट में टीम के अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स माइक हेसन ने टोपी देकर सौंपी.

कप्तानी के लिए प्लेसिस ने टीम प्रबंधन का जताया आभार

इस मौके पर डू प्लेसिस ने कहा कि मैं इस अवसर के लिए तहे आभारी हूं. मैंने बहुत सारे आईपीएल खेले हैं और खेल की गतिशीलता को समझता हूं. एक विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा करना कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने आग कहा कि मैं घरेलू खिलाड़ियों के अद्भुत अनुभव पर बहुत अधिक भरोसा करूंगा, और हमारे पास विराट कोहली के रूप में खेल का महान लीडर भी मौजूद हैं.

100 आईपीएल मैच खेल चुके हैं डू प्लेसिस

37 वर्षीय डु प्लेसिस ने अब तक आईपीएल में 100 मैच खेले हैं, जिसमें 131 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 2935 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले साल के आईपीएल विजेता अभियान में सीएसके के लिए 633 रन बनाए थे. बता दें कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के एलान के बाद आरसीबी की कप्तानी खाली हो गई थी.  

 

Published at:13 Mar 2022 12:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.