✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

IND vs SL सीरीज:  भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से दी शिकस्त, ऑलराउन्ड प्रदर्शन के लिए जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:30:00 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेला जा रहे पहले टेस्ट को भारत ने पारी और 222 रनों से जीत लिया है. इस जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा. जडेजा ने बल्लेबाजी करते हुए जहां पहले 175 रनों की नाबाद पारी खेली, तो वहीं गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की दोनों पारियों में 9 विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किया.

दूसरी पारी में 178 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम

भारत की पहली पारी में 574 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 174 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन कराने का फैसला किया. श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में भारतीय टीम से 400 रन पीछे थी. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 178 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में निरोशन डिकवेल्ला ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका. इस मैच में अपने ऑलराउन्ड प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.    

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.