✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

IND vs SL सीरीज : पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को आसानी से दी मात

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:30:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत और श्रीलंका सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया. भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार 89 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.

पहले विकेट के लिए हुई 111 रनों की साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही और रोहित शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा ने 44 रन बनाकर आउट हुए तो अय्यर ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली.

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

जवाब में बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. श्रीलंका के बल्लेबाज लगातार आउट होते चले गए. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 53 रन चरिथ असलंका ने बनाए. शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.