☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

IND vs WI सीरीज: वेस्ट इंडीज को 8 रनों से हरा भारत ने जीती लगातार चौथी टी-20 सीरीज

IND vs WI सीरीज: वेस्ट इंडीज को 8 रनों से हरा भारत ने जीती लगातार चौथी टी-20 सीरीज

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत ने वेस्ट इंडीज को 8 रनों से हरा कर टी-20 सीरीज जीत ली है. इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार चौथी टी-20 सीरीज पर कब्जा किया है. इस मैच में दर्शकों को बेहद रोमांच देखने को मिला. वेस्ट इंडीज को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 29 रन बनाने थे और निकोलस पूरन और रोवमन पावेल के रूप में दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे. 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार ने पूरन का विकेट झटक कर वेस्ट इंडीज के मनसूबे कमजोर कर दिए. 19वें ओवर में भुवी ने पूरन का विकेट लेने के साथ ही मात्र 4 रन दिए. आखिरी ओवर में वेस्ट इंडीज को 25 रन बनाने थे और पोलार्ड और पावेल बड़े शॉट की तलाश में थे. गेंदबाजी करने आए हर्षल पटेल की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर पावेल ने अपने इरादे बता दिए थे. लेकिन, अंत में हर्षल पटेल ने उन्हे रन बनाने से रोक दिया और आखिरकार भारतीय टीम ने 8 रनों से शानदार जीत दर्ज की. वहीं बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद कोहली और पंत ने भारतीय टीम को संभाला और दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 20 ओवेरों में 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

अगला टी-20 मैच नहीं खेलेंगे विराट  

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत में विराट कोहली ने 52 रनों की बहुत ही उपयोगी पारी खेली. मगर, सीरीज के आखिरी और अंतिम टी-20 मुकाबले में कोहली नहीं खेलेंगे. आखिरी मुकाबले से उन्हें ब्रेक दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले बायो बबल से आराम देने के लिए ब्रेक मिला है. ब्रेक मिलने के साथ ही कोहली अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं.

 

Published at:19 Feb 2022 11:10 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.