☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

आईपीएल नीलामी से पहले धोनी पहुंचे चेन्नई, टीम की प्लानिंग में लेंगे हिस्सा

आईपीएल नीलामी से पहले धोनी पहुंचे चेन्नई, टीम की प्लानिंग में लेंगे हिस्सा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आईपीएल नीलामी से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं. वहां वे अपनी टीम की आगे की तैयारियों की प्लानिंग में हिस्सा लेंगे. बता दें कि 12 और 13 फरवरी को आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है. इसलिए धोनी चेन्नई में टीम मैनेजमेंट  के साथ जुड़ कर नीलामी के लिए अपने खिलाड़ियों को टारगेट करेंगे और रणनीति बनाने में हिस्सा लेंगे. CSK ने अपने ट्विटर पर धोनी की एक तस्वीर पोस्ट कर धोनी की चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी.

बता दें कि इस बार के आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमें स्टार खिलाड़ियों को टारगेट करने के इरादे से उतरेंगी. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई की ने अभी चार खिलाड़ियों को रिटेन किया हुआ है. इसमें धोनी, मोईन अली, रवींद्र जडेजा और रितुराज गायकवाड़ को चेन्नई ने रिटेन किया है. चेन्नई की टीम की कोशिश होगी कि वह अपने कोर टीम के बाकी खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल करें. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि सैम करन, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा को फिर से टीम में शामिल करें.  

 

Published at:28 Jan 2022 12:42 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.