✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

बीसीसीआई ने 2022 में होने वाले टूर्नामेंट को किया रद्द, जानिए वजह   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:18:38 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. इन बढ़ते कोरोना के मामलों ने फिर से खेलों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. बीसीसीआई ने कोरोना को देखते हुए भी विजय मर्चेंट अंडर-16 टूर्नामेंट को स्‍थगित करने का फैसला लिया है. यह टूर्नामेंट देहरादून में 9 जनवरी से खेला जाना था.

जय शाह ने मेल के माध्यम से दी सभी को जानकारी

इस बात की जानकारी मेल के जरिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी को दी. जय शाह ने मेल के जरिए कहा कि घरेलू क्रिकेट की शुरुआत शानदार रही. अब तक कुल 748 मैच खेले जा चुके हैं. मगर, कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने जूनियर टूर्नामेंटो को स्थगित करने पर मजबूर कर दिया है. बता दें कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीम को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया था. इस फैसले के बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2022 को रद्द कर दिया गया है. जय शाह ने कहा कि हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. अगर सावधानी नहीं बरती गई तो भविष्य में और भी मामले बढ़ सकते हैं. टूर्नामेंट स्थगित करने का मुख्य कारण यह भी है कि प्रतियोगी खिलाड़ियों को वैक्सीन नहीं लगी होगी और उन पर ज्यादा खतरा संक्रमित होने का मंडरा सकता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.