☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट में बढ़त के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी, दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने की वापसी

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट में बढ़त के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी, दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने की वापसी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे मैच में अच्छी खासी बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी थोड़ी लड़खड़ाने लगी है. दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन 22 और ट्रेविस हेड 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

पहली पारी में मार्नस लाबुशेन के शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 473 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन के अलावा डेविड वॉर्नर ने 95 और स्टीव स्मिथ ने 93 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 236 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 80 और जो रूट ने 62 रन बनाए. मिशेल स्टार्क ने पहली पारी में 4 विकेट झटके. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 237 रनों की बढ़त है. बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के शुरुआती 4 विकेट 55 रनों पर ही गिर गए. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन हो चुके हैं.   

Published at:19 Dec 2021 11:27 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.