✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा को लगी चोट 

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:16:06 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होने वाला है.  वहीं भारतीय टीम 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी. उससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. बता दें कि थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र की गेंद सीधे रोहित के हाथ पर जा लगी. हिंदुस्तान टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अजिंक्य रहाणे ने 45 मिनट तक बल्लेबाजी की.  रहाणे के बाद रोहित शर्मा अभ्यास करने आए. इस दौरान उनके ग्लव्स पर गेंद लग गई. 

रोहित को बनाया गया वनडे टीम का कप्तान


रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे से पहले वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है. वे विराट कोहली की जगह लेने वाले हैं. वनडे कप्तान के रूप में ये रोहित शर्मा का पहला दौरा है. बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को पहला टेस्ट 26 दिसंबर को खेलना है. ऐसे में उनका ठीक होना बेहद जरूरी है. फिलहाल अभी रोहित की चोट कैसी है इसको लेकर  कोई अपडेट नहीं आया है.


रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.