☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

भारत - न्यूज़ीलैंड टेस्ट: टॉस जीतकर भारत ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, न्यूज़ीलैंड ने दिए भारत को शुरुआती झटके

भारत - न्यूज़ीलैंड टेस्ट: टॉस जीतकर भारत ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, न्यूज़ीलैंड ने दिए भारत को शुरुआती झटके

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत और न्यूज़ीलैंड सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. मैच की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं. वहीं केएल राहुल और रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में ओपनिंग की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल को दी गई है. इस मैच के लिए टीम में मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पूजरा, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, रविचन्द्र अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और इशान्त शर्मा को जगह दी गई है. खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है और मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. अभी भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन हुए हैं.  

Published at:25 Nov 2021 10:51 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.