✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

रांची के JSCA स्टेडियम में आज होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला, रांचीवासियों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:31:20 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर रांचीवासियों में बेहद उत्साह देखने मिल रहा है. इस मैच के कारण करीब दो सालों बाद दर्शक रांची में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच देखने जा रहे हैं. दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी ये रही कि इस मैच के लिए स्टेडियम में दर्शकों की आधी संख्या की बाध्यता खत्म कर दी गई है. अब पूरे 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ दर्शक इस मैच में उपलब्ध होंगे.

किसका पलड़ा होगा भारी?

सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर टी-20 सीरीज को अपने नाम करें. रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार पिछले मैच में अपने लय में नजर आए थे, ऐसे में भारतीय टीम के लिए जीत आसान हो सकती है. पर, न्यूज़ीलैंड की टीम वापसी करने के लिए जानी जाती है. ऐसे में न्यूज़ीलैंड को कम आंकना भारतीय टीम के लिए मूर्खता साबित हो सकती है. टीम की बात करें तो दोनों ही टीमों में बदलाव की काफी कम संभावना है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.