✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Religion

2026 चारधाम यात्रा अब जल्द कर सकेंगे, जानिए पूरी जानकारी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 8:21:36 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समितियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च से ही शुरू कर दी गई है.

इसी बीच बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. समिति ने फैसला किया है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित उसके अधीन आने वाले कुल 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. यह निर्णय समिति की बैठक में लिया गया और इसे आधिकारिक रूप से पारित किया गया है.

हालांकि यह प्रतिबंध केवल मंदिर परिसर और गर्भगृह तक ही लागू रहेगा. इसका मतलब यह है कि मंदिर के पवित्र क्षेत्र में केवल सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी. इस फैसले को धामों की धार्मिक परंपराओं और पवित्रता को बनाए रखने के दृष्टिकोण से लिया गया बताया जा रहा है.

बदरी-केदार मंदिर समिति उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़ी संस्था है. समिति के अधीन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मंदिर भी आते हैं. इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी इसी समिति के पास होती है.

समिति की हाल ही में हुई बैठक में केवल प्रवेश से जुड़ा फैसला ही नहीं लिया गया, बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट भी पारित किया गया. बैठक में 121.7 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है. यह राशि मंदिरों के रखरखाव, विकास कार्यों और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खर्च की जाएगी.

चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी होती है. ऐसे में यात्रा से पहले लिए गए इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है. आगामी यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ सहित बीकेटीसी के अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा.

Tags:Chardham Yatra2026 Chardham Yatranow be able to begin soonregister19april19aprilstartRegistration 6 MarchRegistrationshraddhaaluonYamunotriGangotriKedarnathBadrinath

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.