✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Politics

BREAKING: BJP -TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भारी सुरक्षा बल तैनात

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 1:34:56 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पश्चिम विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है. ताजा रुझानों के साथ ही कई क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है, और इसी बीच आसनसोल विधानसभा सीट से तनाव की खबर सामने आई है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना हुई है, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई.

दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़कर झड़प में बदल गया. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की अनहोनी या आगे टकराव की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सुरक्षाकर्मी लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके.

चुनावी माहौल के बीच इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बन जाती हैं. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है इस घटना ने आसनसोल सीट को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है, जहां पहले से ही मुकाबला कड़ा माना जा रहा था. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे स्थिति कैसे सामान्य होती है.

 

Tags:Asansol election clashBJP TMC clash AsansolWest Bengal election violenceAsansol constituencyPolitical clashBJP vs TMC conflictElection security deploymentWest Bengal assembly election updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.