✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Politics

धनबाद : हर बूथों पर भाजपा मनाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जानिए क्या किया गया है आह्वान

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:24:48 PM

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धनबाद ग्रामीण जिले के हर बूथों पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय भाजपा ने लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का भी निर्णय पिछले वर्ष लिया था. जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सिंदरी में धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष होगा, जिसके प्रभारी जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर बनाए गए है.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती को मनाएंगे. कार्यक्रम प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जाता रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के जन-जन तक बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित मुख्य बातें लोगों को बताएंगे. उन्होंने कहा कि सभी लोगों से बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के नव निर्माण के लिए सार्थक पहल करने का आह्वान किया जाएगा. जिलाध्यक्ष ने जिलेभर में बिरसा मुंडा जी के जयंती पर भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम  को सफल बनाने का आह्वान किया है.

Tags:dhanbad newsjharkhand newsdhanbad bjpdhanbad latest newsbirsa jayantibirsa munda jayanti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.