✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Politics: लालू के बड़े लाल के इस "पैंतरे" का क्या है मकसद, क्या अब पीके बनेंगे राजनीतिक गुरु?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 4:46:54 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार की सियासत में किसी न किसी बात को लेकर हलचल हो ही जाती है. नई सरकार बनने के पहले भी हलचल थी तो सरकार बन जाने के बाद भी हलचल है. बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं. उसके बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे अपनी बातों को लेकर खासे चर्चे में हैं. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने अभी बहुत समय नहीं हुआ है, लेकिन इसके बाद से ही सियासत में हलचल देखी जा रही है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और और जनशक्ति जनता दल के सर्वे सर्वा तेज प्रताप यादव ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ गोपनीय बैठक की है. 

इस मुलाकात का आखिर क्या हो सकता है मकसद 
 
यह बैठक इसलिए विशेष हो गई है कि यह बैठक रात में की गई और कई मतलब निकले जाने लगे हैं. इस मुलाकात के कई समीकरण निकल सकते हैं. तेज प्रताप यादव ने खुद कहा है कि यह मुलाकात कोई औपचारिक भेंट नहीं है. तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव हाथ मिलाते दिख रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने लिखा है किआज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा. 

जनहित और भविष्य की राजनीति पर चर्चा
 
मेरी मुलाकात Prashant Kishor जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की. इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई.  यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं. मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ.

Tags:BiharpoliticsTej Pratap YadavPrashant KishoreBihar Politicslalu yadavprashant kishorPKTejashwi yadavRJDJan suraj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.