✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Politics

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी सीएम पद से नहीं देंगी इस्तीफा, जानिए क्यों खड़ा हो सकता है संवैधानिक संकट !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 6:26:47 PM

टीएनपी डेस्क (TNPDESK): बंगाल में फिलहाल सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा है. ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इससे संवैधानिक संकट उत्पन्न हो सकता है. राज्यपाल को अपने अधिकारों का उपयोग करना पड़ सकता है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. 

ममता का दावा: वह चुनाव हारी नहीं हैं 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठाता है. ममता बनर्जी ने कहा कि नैतिक रूप से वह चुनाव हारी नहीं हैं. मैं लोक भवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं बीजेपी के अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं करूंगी, मैं सड़क पर लौटूंगी. उन्होंने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से था. चुनाव आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया. ममता बनर्जी के इस रुख  से साफ हो गया है कि बंगाल में फिलहाल टकराव थमने वाला नहीं है. 

इस तरह का चुनाव पहले कभी नहीं देखा- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि इस तरह का चुनाव पहले कभी नहीं देखा. टीएमसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हराया. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने हर हथकंडा का प्रयोग किया. कहा, चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट बन गया है और सीआरपीएफ़ केंद्र की गुंडा वाहिनी है. बीजेपी ने काउंटिंग सेंटर को हैक कर लिया. ये बंगाल के लिए काला दिन है. बता दे कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीत ली हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने 2 सीटें जीती हैं.

Tags:DhanbadBangalmamtaEstifaEnkarBengal Elections 2026Bengal ElectionsBengal Elections Updatemamata banerjeepolitical news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.