✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Politics

वाल्मीकि जयंती पर बोले राहुल, जितना वे तोड़ेंगे, हम उतना ही जोड़ेंगे

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:38:53 AM

दिल्ली (DELHI) सांसद व कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बिना नाम लिए बीजेपी पर जमकर निशाना साधते दिखे. मौका था महर्षि वाल्मीकि की जयंती का. इस मौके पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी बोल रहे थे.

राहुल गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का संदेश देश और समाज में भाईचारा फैलाने का है. जबकि आज पूरे देश में दलित और कमजोर वर्ग के लोगों पर आक्रमण किया जा रहा है. उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उनको मारा -पीटा  जा रहा है. दबाया जा रहा है. वहीं चुनिंदा दस-पंद्रह लोग देश को चला रहे हैं.

बिना बीजेपी का नाम लिए राहुल गांधी ने कहा कि वे जितना देश को तोड़ेंगे, हम उतना ही देश को जोड़ेंगे. जितना वे नफरत फैलाएंगे, हम उतना ही प्यार और भाईचारे की बात करेंगे. कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर ही हमारी पार्टी चलेगी.


रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.