✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Politics

राजनीति के रंग हज़ार 

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:02:29 AM

राजनीति के रंग हज़ार 
धनबाद |  विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राजनीति के कई रंग दिखे | एक तरफ नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के विरोध में बी जे पी विधायक  ढोलक ,घंटी लेकर भजन गा रहे थे तो दूसरी ओर  भाजपा के ही धनबाद विधायक राज सिन्हा धनबाद के मूल समस्याओ को लेकर धरना पर बैठे दिखे | वे अपने सामने मांगो का जो कार्ड बोर्ड लगा रखा था ,वे सारी कोयलांचल की मूलभूत परेशानिया है | मसलन मटकुरिया से बैंकमोड़ होते  हुए पूजा टॉकीज तक फ्लाईओवर का निर्माण ,बिजली ,पानी दे सरकार ,धनबाद की अनदेखी बंद करे सरकार ,ट्रैफिक जाम से मचा है हाहाकार ,कुछ करे सरकार आदि आदि | इसमें कही दो राय नहीं है कि कोयलांचल के लोगो को  इन समस्याओ से रोज दो चार होना पड़ रहा है |मांगे बिल्कुल जायज हैं | यह मांगे लम्बे समय से उठती रही हैं | काम से काम तीन दशक से मांगे उठाई जा रही हैं | बिहार के समय से ही यह समस्याए यथावत बानी हुई है |

इधर राज सिन्हा के आज के धरने पर पलटवार करते हुए वरीय कांग्रेस नेता सह जिला परिषद सदस्य  अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि राज बाबू अपने दूसरे कार्यकाल में विधायक हैं | उनके पहले कार्यकाल में केंद्र में ,राज्य में,शहर में उनकी पार्टी की ही सरकार थी | यह धरना उस समय देते तो काम जल्द हो सकता था | लेकिन वैसा नहीं कर अभी सस्ती लोकप्रियता के लिए धरना दे रहे है| अशोक सिंह ने कहा  है कि धनबाद को लेकर झारखण्ड सरकार  अभी गंभीर है | समस्याओ को ठीक करने का काम चल रहा है | ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया  है | इसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे हैं | आज का धरना भाजपा को ही कठघरे खड़ा करेगा, क्योंकि जब करना था तो कुछ नहीं हुआ और अब काम हो रहे  है तो बिघ्न डालने की कोशिश की जा रही है |

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.