News

अगर आप भी नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं तो जरूर देखें ये वीडियो, बदल जाएगा मन

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कॉर्पोरेट जगत में जितने भी लोग काम करते हैं, वे रोजाना दिन में एक बार जरूर इस बात पर सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि नौकरी छोड़ दें. सोमवार की सुबह जैसे ही लोगों को ऑफिस जाने का ख्याल आता है, तो ऐसा लगता है मानो किसी ने पहाड़ पर चढ़ने को कह दिया हो. लोग रोजाना यही सोचते हैं कि काश आज ऑफिस नहीं जाना होता, लेकिन क्या करें, ऑफिस पैसे कमाने के लिए जाना ही पड़ता है. इसके बावजूद रोजाना लोगों के मन में नौकरी को लेकर बोरियत या परेशानी महसूस होती है, क्योंकि रोज वही ऑफिस, ट्रैफिक और काम का दबाव लोगों को परेशान करता है.लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे लाखों लोगों की नजरियों को बदल कर रख दिया है. इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में नौकरी छोड़ देनी चाहिए.

वीडियो ने बदल कर रख दिया है सभी का नजरिया

इंस्टाग्राम पर मुंबई की रहने वाली मृदुल गुप्ता नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जॉब को लेकर काफी प्रैक्टिकल बातें करती दिखाई दे रही हैं. इसमें न तो बॉस की बुराई की गई है और न ही नौकरी को कुछ भला-बुरा कहा गया है. बल्कि उन्होंने लोगों का नजरिया बदलने वाली बात कही है. उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर लोग नौकरी छोड़ने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिन लोगों के पास नौकरी है, वे काफी लकी हैं. वहीं, जिनके पास नौकरी नहीं है, वे रोजाना लैपटॉप लेकर 50 जगह अप्लाई कर रहे हैं और सैकड़ों जगह अपना रिज्यूमे भेज रहे हैं कि कहीं से नौकरी के लिए कॉल आ जाए. लेकिन बस इंतजार ही करना पड़ता है.पूरे दिन इन लोगों का काम ईमेल रिफ्रेश करना और नौकरी वाले पोर्टल चेक करना होता है. ऐसे लोगों से पूछिए कि नौकरी क्या होती है.

यदि आपके पास नौकरी है तो आप लकी हैं

उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि अभी का समय नौकरी को लेकर नखरे दिखाने या छोटी-छोटी बातों पर नौकरी छोड़ने का बिल्कुल नहीं है, क्योंकि बाहर नौकरी बाजार की स्थिति सच में काफी खराब चल रही है. जहां एक बार अगर नौकरी छूट गई, तो दोबारा नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपनी नौकरी की इज्जत करनी चाहिए.क्योंकि अगर आपने नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह अप्लाई किया, तो काफी अनुभव होने के बावजूद आपके रिज्यूमे को रिजेक्ट कर दिया जाता है. रोजाना लाखों लोग नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं. ऐसे में आपके पास जो नौकरी है, उसे छोड़ना बहुत बड़ी बेवकूफी हो सकती है. इसलिए अगर आप अभी नौकरी कर रहे हैं, तो उसकी इज्जत कीजिए और कदर कीजिए, क्योंकि इसी से आपका परिवार और जिंदगी चलती है.

कब छोड़ें नौकरी पढ़ें महिला ने क्या कहा है

हालांकि, महिला ने बिल्कुल नहीं कहा है कि नौकरी नहीं छोड़नी है. उन्होंने कहा कि नौकरी जरूर छोड़िए, लेकिन दूसरी नौकरी का ऑफर हाथ में आने के बाद ही यह कदम उठाइए. महिला ने सरल भाषा में यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपको अपनी नौकरी से प्यार करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको उसकी कदर जरूर करनी चाहिए.अगर आपके पास एक स्थिर नौकरी है, तो आपको उसकी वैल्यू समझनी चाहिए. काम का प्रेशर हो या बॉस का प्रेशर, हर जगह कुछ न कुछ दबाव रहता है. ऐसे में इससे भागना कहीं से भी समझदारी नहीं है, क्योंकि हर जगह के हालात लगभग वही हैं. इसलिए नौकरी छोड़नी है तो एक ही शर्त पर छोड़िए कि पहले दूसरी जगह का ऑफर आपके हाथ में हो.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला के इस वीडियो ने लाखों लोगों की आंखों पर बंधी पट्टी हटा दी है और उन्हें एक अलग एंगल से सोचने पर मजबूर किया है कि नौकरी सच में कितनी जरूरी है. महिला ने उदाहरण देते हुए बताया कि जो लोग ताव में आकर नौकरी छोड़ देते हैं, उन्हें कई महीनों तक घर पर बैठना पड़ता है. सैकड़ों जगह अप्लाई करने के बावजूद जल्दी कॉल नहीं आती और उन्हें बेरोजगार होकर घर पर बैठना पड़ता है.इसलिए समझदारी इसी में है कि आप नौकरी जरूर छोड़ें, लेकिन पहले इंतजाम कर लें कि दूसरी नौकरी आपके हाथ में आ जाए. उसके बाद ही अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का फैसला करें.