News

मुझसे इतनी नफ़रत क्यों पापा...बाप ने 13 दिन की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारा, मां ने बताई खौफनाक वजह

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
मुझसे इतनी नफ़रत क्यों पापा...बाप ने 13 दिन की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारा, मां ने बताई खौफनाक वजह

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):एक समय था जब घर में बेटियों का जन्म होने पर घर की कुछ महिलाएं माथा पीटने लगती थी. उन्हें लगता था कि अब सिर पर बोझ बढ़ गया है. लेकिन धीरे-धीरे समय बदला और लोगों ने बेटियों की शादी से ज्यादा उनकी शिक्षा-दीक्षा पर ध्यान देना शुरू किया. लड़कियों को भी लड़कों की तरह स्कूल और कॉलेज भेजा जाने लगा. बेटियों ने भी पढ़-लिखकर वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना उनके माता-पिता देखते थे.आज हमारे देश में लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं है. लेकिन फिर भी कुछ लोगों की सोच आज तक नहीं बदली है. आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं और बेटे की चाह में बेटियों की जान तक ले लेते है.

 13 दिन की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारा

एक पिता बेटी के जीवन में हीरो होता है.भले ही कोई इंसान अच्छा पति, अच्छा बेटा या अच्छा भाई न हो, लेकिन वह अपनी बेटी के लिए अच्छा पिता जरूर होता है.लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं, जिसने बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है.इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.जहां दूसरी बेटी के जन्म से नाराज एक पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी 13 दिन की नवजात बच्ची की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी.जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह सन्न रह गया.

 माँ ने बताई खौफनाक वजह

जानकारी के मुताबिक आरोपी दूसरी बेटी के जन्म से खुश नहीं था, क्योंकि उसकी पहले से ही एक बेटी थी. जब दूसरी बेटी हुई तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया.उसने 13 दिन की मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला.पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पढिए मामले पर पुलिस ने क्या बताया 

मामले में पुलिस ने बताया कि 13 दिन की नवजात बच्ची की हत्या उसके पिता ने इसलिए कर दी, क्योंकि वह दूसरी बेटी के जन्म से खुश नहीं था. उसने नवजात को घर में बने पानी के टैंक में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.आरोपी की पहचान शांतिनगर निवासी इमरान के रूप में हुई है.वहीं, उसकी पत्नी मुस्कान की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले की है.