News

काम की बात : अब पहले जैसी नहीं होगी Tatkal टिकट बुकिंग, 1 अगस्त से लागू होंगे नए रूल्स, पढ़िये

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हमारे रोजमर्रा के जीवन में कब अचानक कहाँ जाना पड़ जाए, किसी को पता नहीं होता. ऐसे में ट्रेन का टिकट तुरंत मिल जाए, यह हमेशा संभव नहीं होता. कई बार पर्व-त्योहार की वजह से भी टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, खासकर शादी-विवाह और फेस्टिवल के सीजन में. वहीं सावन का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में लोग जलाभिषेक के लिए अलग-अलग शिवालयों में जाते हैं. खासकर देवघर में पूरे देशभर से कांवरिया पहुंचते हैं, जिससे टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है. कई महीने पहले से ही लोग टिकट बुक कर लेते हैं. ऐसे में तत्काल टिकट बुक करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता. हालांकि, अब अगर आप तत्काल टिकट बुक करने जा रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि 1 अगस्त 2026 से तत्काल टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया बदल दी गई है. अब नए नियम लागू हो गए हैं. ये नियम कैसे काम करेंगे, चलिए आपको बताते हैं.

 1 अगस्त से लागू होंगे नए रूल्स

यदि आप भी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुक करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. वहीं नया नियम भी लागू किया गया है. अब टोकन देने का समय बदल दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर न लगाने पड़ें और काउंटर पर भी लोगों की भीड़ कम हो. 1 अगस्त से लागू होने वाले नए नियम के तहत तत्काल टिकट के लिए टोकन पहले की तुलना में जल्दी दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बुकिंग शुरू होने से पहले ही अपनी बारी मिल जाए. एसी तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक जारी किए जाएंगे, जबकि नॉन-एसी (स्लीपर) तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:00 बजे तक दिए जाएंगे.

 पढ़िये कैसे होगा आपका काम

आपके मन में यह सवाल उठेगा कि आखिर रिजर्वेशन काउंटर के लिए कितने टोकन दिए जाएंगे. तो आपको बता दें कि हर काउंटर पर एसी तत्काल टिकट के लिए उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपने लिए और अपने परिवार के सदस्यों के लिए तत्काल टिकट बुक कराने आएंगे. ऐसे यात्रियों को जरूरत पड़ने पर अपने और अन्य यात्रियों के बीच संबंध से जुड़े दस्तावेज सत्यापन के लिए देने होंगे. इसके बाद ही उनकी टिकट बुक की जाएगी.

इन यात्रियों को होने वाला है सबसे अधिक फायदा

आपको बता दें कि नए टोकन सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा, जो बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं. पहले से टोकन मिलने पर वे अपनी बारी का इंतजार आसानी से कर पाएंगे और काउंटर पर भी भीड़ कम होगी. पहले यात्रियों को टोकन लेने और फिर टिकट बुकिंग के लिए दो बार काउंटर पर आना पड़ता था, लेकिन अब नए नियम के मुताबिक लोगों की परेशानी कम हो जाएगी. 

अगर आप तत्काल टिकट बुक कराने के लिए रिजर्वेशन काउंटर जा रहे हैं, तो अपने पास आधार कार्ड या अन्य कोई वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें. इसके अलावा यात्रियों के नाम, उम्र और यात्रा से जुड़ी जानकारी पहले से तैयार रखने पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और तेज होगी तथा आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा.