News

काम की बात : SIR फॉर्म भरने के लिए BLO मांग रहा है पैसे, तो कहां और कैसे करें शिकायत, पढ़िये

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
काम की बात : SIR फॉर्म भरने के लिए BLO मांग रहा है पैसे, तो कहां और कैसे करें शिकायत, पढ़िये

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में 20 जून से SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस अभियान के अंतर्गत BLO डोर-टू-डोर जाकर SIR फॉर्म लोगों को दे रहे है, वहीं भरे हुए फॉर्म लेकर जमा भी कर रहे है. BLO को इन सभी कामों को निःशुल्क करना है, क्योंकि सरकार उन्हें इसके लिए करती है. लेकिन फिर भी झारखंड के अलग-अलग जिलों से यह शिकायत मिल रही है कि BLO मतदाताओं से अवैध वसूली कर रहे है. हर एक फॉर्म के लिए 50 से 100 रुपये तक की मांग की जा रही है. हाल ही में गढ़वा से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे एक महिला BLO फॉर्म भरने के लिए 50 से 100 रुपये खर्चा-पानी मांग रही थी. वहीं कोयलांचल से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लोगों ने दावा किया था कि महिला BLO पैसे मांग रही है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर कोई  आपसे अवैध पैसे की वसूली करे, तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं, आपका अधिकार क्या है और दोषी  पर क्या कार्रवाई हो सकती है. चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते है.

पूरी तरह से मुफ्त है SIR की प्रक्रिया 

आपको बता दें कि SIR फॉर्म की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है. जो BLO आपके दरवाजे पर जाकर फॉर्म देता है या SIR फॉर्म भरकर वापस जमा लेता है, वह सब कुछ निःशुल्क है. आपसे कोई पैसे की मांग नहीं कर सकता. लेकिन यदि कोई ऐसा करता है, तो आपका अधिकार है कि आप BLO के खिलाफ शिकायत कर सकते है. यदि कोई फॉर्म भरने, सत्यापन करने, आवेदन जमा करने या SIR दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए पैसे की मांग करता है, तो यह पूरी तरह से गलत है. यदि आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते है. किसी भी मतदाता से इस कार्य के लिए कोई पैसा नहीं लिया जा सकता. यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. गढ़वा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां शिकायत सही पाए जाने के बाद DC के आदेश पर संबंधित BLO को नौकरी से हटा दिया गया था.

इन जगहों पर आप कर सकते है बीएलओ की शिकायत

यदि कोई BLO फॉर्म भरने, जमा करने या सत्यापन के लिए पैसे की मांग करता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते है. सबसे पहले आप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ERO या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी AERO से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते है. इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी DEO या जिला पदाधिकारी DM के कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी जा सकती है. शिकायत करते समय संबंधित BLO का नाम, बूथ नंबर, मोबाइल नंबर , तारीख, समय और जिस समय पैसे मांगे गए, उसकी पूरी जानकारी दें. यदि फोन पर पैसे मांगे गए हैं, तो कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रखें. यदि मैसेज के माध्यम से पैसे की मांग की गई है, तो उसका स्क्रीनशॉट प्रमाण के तौर पर सुरक्षित रखें और शिकायत के साथ जमा करें.

भूलकर भी बीएलओ को ना दें पैसे

यदि इन सभी जगहों पर शिकायत करने के बाद भी BLO के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो आप Election Commission of India के आधिकारिक शिकायत पोर्टल पर जाकर मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है. इसके अलावा Voter Helpline App के जरिए भी शिकायत की जा सकती है. शिकायत दर्ज करते समय संबंधित BLO से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी. यदि आपके पास पैसे मांगने का कोई सबूत या साक्ष्य है, तो उसे भी शिकायत के साथ संलग्न करें, ताकि जांच करने में आयोग को आसानी हो. आपको बता दें कि यदि BLO पैसे की मांग करता है, तो यह पूरी तरह से गलत है.वहीं, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर पैसे देकर सहयोग करता है, तो यह भी गलत है.

शिक़ायत सही पाए जाने पर जा सकती है BLO की नौकरी

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग समय-समय पर SIR को लेकर स्पष्ट करता रहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है. यानी यदि SIR पंजीकरण, नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन या किसी भी प्रक्रिया के लिए कोई पैसा मांगता है, तो यह गलत है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाती है. यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो दोषी BLO की नौकरी तक जा सकती है. मामले की गंभीरता के अनुसार निलंबन, सेवा से हटाने या अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

जल्द से जल्द SIR फॉर्म भरकर जमा करें

SIR अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है. यह हर मतदाता का अधिकार है. इसलिए यदि कोई पैसे की मांग करता है, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए.ऐसे मामलों में BLO के खिलाफ शिकायत जरूर करें, ताकि भविष्य में वह किसी अन्य व्यक्ति से भी पैसे की मांग न कर सके. यदि आप भी झारखंड के रहने वाले है और अब तक SIR फॉर्म जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द जमा कर दें. क्योंकि 29 जुलाई तक इस फॉर्म को जमा करना है. यदि आपने SIR प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया, तो आगे चलकर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते अपना फॉर्म जमा कर दें.