News

काम की बात : क्या सच में मोबाइल नंबर बदलते ही बंद हो जाती हैं बैंकिंग सेवाएं? जानिए UPI से जुड़ा यह जरूरी नियम

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
काम की बात : क्या सच में मोबाइल नंबर बदलते ही बंद हो जाती हैं बैंकिंग सेवाएं? जानिए UPI से जुड़ा यह जरूरी नियम

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक जमाना था जब पैसे निकालने, जमा करने या बैंक से संबंधित किसी भी काम के लिए लोगों को सीधे बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन आज डिजिटल भारत के दौर में लगभग सभी काम आप अपने मोबाइल फोन के जरिए UPI या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से कर सकते है.अब बैंक जाने की जरूरत काफी कम हो गई है.हालांकि, इसके साथ आपको कुछ सावधानियां बरतने और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की भी ज़रूरत होती है.बैंक से जुड़ी कोई भी UPI या इंटरनेट बैंकिंग सेवा, जिसका हम मोबाइल फोन के माध्यम से उपयोग करते हैं, वह सीधे हमारे मोबाइल नंबर से जुड़ी होती है. ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल जाता है, तो सिर्फ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे बैंक में भी अपडेट कराना जरूरी होता है.ऐसा नहीं करने पर आगे चलकर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है.

नए नंबर को बैंक में अपडेट करना बहुत जरूरी 

यदि आपने भी हाल ही में अपना मोबाइल नंबर बदला है, तो केवल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं है.अगर आप चाहते हैं कि आपकी बैंकिंग, UPI, क्रेडिट कार्ड और अन्य सभी वित्तीय सेवाएं पहले की तरह बिना किसी रुकावट के चलती रहें, तो अपने नए मोबाइल नंबर को बैंक में भी रजिस्टर कराना जरूरी है. वरना बैंक से जुड़ी कई सेवाएं बंद हो सकती है.यदि आपका नया मोबाइल नंबर बैंक में अपडेट नहीं होगा, तो OTP, बैंक अलर्ट, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती है. इसलिए नया सिम लेने के बाद अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट कराना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

एक लापरवाही से बढ़ सकती है मुश्किल

यदि आपने नया मोबाइल नंबर लिया है और पुराना नंबर बदल दिया है, तो सबसे पहले उसे अपने बैंक खाते में अपडेट कराएं. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही बैंक से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी भेजी जाती है.जैसे कि किसी भी बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए OTP, पैसे जमा या निकासी का SMS, इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन, डेबिट कार्ड वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी अलर्ट इसी रजिस्टर्ड नंबर पर आते है. ऐसे में यदि आपका नया नंबर अपडेट नहीं होगा, तो आपको अपने खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं मिल पाएगी और न ही आप आसानी से UPI या अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे. इससे आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

UPI ऐप हो सकते हैं बंद ? 

इसके साथ ही अपने नए मोबाइल नंबर को Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे UPI ऐप्स में भी अपडेट करना जरूरी है.क्योंकि UPI ऐप्स मोबाइल नंबर के आधार पर ही काम करते है. यदि आपने नया नंबर इनमें अपडेट नहीं किया, तो पैसे भेजने या प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है.अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो वहां भी अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कराएं.इसके अलावा यदि आपका शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश खातों में अकाउंट है, तो वहां भी मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है.

भूल कर भी ना करे गलती

वहीं, यदि आपने कोई बीमा पॉलिसी, होम लोन, पर्सनल लोन या अन्य कोई वित्तीय सेवा ली है, तो वहां भी अपना नया मोबाइल नंबर जरूर अपडेट कराएं.भूलकर भी यह गलती न करें, ताकि EMI, प्रीमियम और अन्य जरूरी वित्तीय जानकारियां आपको समय-समय पर मोबाइल फोन के जरिए मिलती रहें.