टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हमारे देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. कहीं आने-जाने से पहले हमें ट्रेन की टिकट बुक करनी होती है, जिसके लिए अलग से ऐप डाउनलोड करना होता है. लेकिन अगर आप भी ट्रेन से सफर करते रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है और काम की भी खबर है. अब आपको ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप Uber ऐप से भी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं. यानी यदि आप टैक्सी, कार या बाइक बुक करते हैं, तो अब इसी ऐप्स से ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकते हैं. वहां PNR की स्थिति भी जांच कर सकते हैं. कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं.
Uber ऐप में अब ट्रेन की टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू
आपको बता दें कि Uber ऐप में अब ट्रेन की टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जहां कंपनी की ओर से यह सुविधा IRCTC के साथ पार्टनरशिप के साथ शुरू की गई है. अब सुविधा के बाद लोगों को अपने फोन में अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी ऐप में ही आप ट्रेन का टिकट खोज और बुक कर सकते हैं. साथ ही PNR का स्टेटस देखना भी आसान हो गया है. आप कैसे ट्रेन की टिकट Uber ऐप से बुक करेंगे, क्या इसके स्टेप्स होंगे, चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं.
यह है टिकट बुक करने का तरीका
सबसे पहले आपको अपने फोन में Uber ऐप डाउनलोड करना है. इस्तेमाल करना है तो ओपन करना है. अगर पहले से डाउनलोड नहीं है, तो इसे डाउनलोड करना है और आपको अपनी होम स्क्रीन पर जाना है. वहां जाने के बाद आपकी होम स्क्रीन या सर्विस सेक्शन में आपको बस या ट्रेन का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है. इसके बाद अब यहां आपको ट्रेन के टिकट का विकल्प मिल जाएगा. ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इस पर टैप कर लेना है. अब आपको अपना मूल स्थान यानी जहां से ट्रेन पकड़नी है और गंतव्य यानी जहां जाना है, यहां पर आपको किस दिन सफर करना है, उस दिन की तारीख चुननी है. इसके बाद आपको खोजना है.जैसे ही आप सर्च करेंगे, आपकी स्क्रीन पर जो भी ट्रेन उपलब्ध है, उसकी सूची आपके सामने खुलकर आ जाएगी. अब आप अपनी सुविधा के हिसाब से ट्रेन और उपलब्ध विकल्प को चुन सकते हैं. जो पसंद है, ट्रेन का चयन कर लेना है. अब आपको यात्री की जानकारी भरनी पड़ेगी और ऐप में दिए गए भुगतान प्रक्रिया को पूरा करना है.
वहीं, जब आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी, तो Uber ऐप में आपको दिख जाएगा कि आपकी टिकट बुक हो चुकी है. साथ ही आप PNR स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. ट्रेन टिकट बुक करने के बाद अगर आप अपनी गाड़ी से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाना चाहते हैं तो ठीक है, वर्ना अगर आपके पास कोई गाड़ी नहीं है तो आप Uber ऐप से राइड बुक कर सकते हैं. यानी अब आपके ऐप में सवारी के साथ ट्रेन भी बुक हो जाएगी. आपको बता दें कि Uber पहले से ही अपने आप में मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं जोड़ चुका है. वहीं अब धीरे-धीरे ट्रेन टिकट बुकिंग तक पहुंच चुका है. अब लाखों लोगों को फायदा होने वाला है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने के लिए जाने की जरूरत नहीं है.
pnr स्टेटस भी चेक कर सकते है
आपको बता दें कि Uber के इस नए ट्रेन फीचर में PNR स्टेटस चेक करने का भी विकल्प दिया गया है. जहां ट्रेन टिकट बुक करने के बाद PNR स्टेटस देखना यात्रियों के लिए जरूरी है, तो यहां यह जरूरत पूरी हो जाएगी. आपको इसके लिए भी कोई अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. Uber प्रक्रिया अपने आप में लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ता टिकट बुक करने के लिए एक ही जगह पर PNR के स्टेटस भी चेक कर सकेंगे.
पहला टिकट बुक करने पर मिलता है ऑफर
आपको बता दें कि अगर आप Uber ऐप से पहली बार ट्रेन की टिकट बुक करते हैं और अधिकारी पेज के मुताबिक बुकिंग करते हैं, तो ट्रेन टिकट बुकिंग प्रति सर्विस 100% ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही पहली बार Uber पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को Uber क्रेडिट में 10% तक वापस मिलने का भी ऑफर है. जबकि मौजूदा यूजर्स के लिए 5% तक क्रेडिट का नुकसान है.
