News

काम की बात:अब दफ्तर के चक्कर खत्म! मोबाइल से घर बैठे करें आयुष्मान कार्ड e-KYC, कैसे पढ़ें

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्र सरकार की ओर से ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में दिया जाता है. आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाया जाता है, जिसको दिखाकर अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है. आपको बता दें कि किसी भी सरकारी योजना में सरकार की ओर से समय-समय पर अलग-अलग सरकारी योजनाओं को लेकर e-KYC करने का निर्देश दिया जाता है, ताकि केवल सही लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचे और कोई फर्जी लाभार्थी इसका गलत फायदा न उठा सके. ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं और अब तक अपने कार्ड की e-KYC नहीं करवा रहे हैं, तो इसमें देरी करना कोई समझदारी का काम नहीं है. e-KYC नहीं होने पर आपको आगे चलकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अब घर बैठे मोबाइल फोन से हो जाएगा काम

आपको बता दें कि अगर आपने अपने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड का Ekyc नहीं किया है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आपको किसी भी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर बैठे ही एक बहुत ही आसान तरीके से यह काम कर सकते हैं. हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं. दरअसल, बहुत बार ऐसा होता है कि लोग अपने काम से फुर्सत नहीं निकाल पाते और दफ्तरों के चक्कर काटने से भी बचते हैं, जिसकी वजह से लोग e-KYC करवाने में देरी करते हैं. लेकिन अब आपको किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए इसको पूरा कर सकते हैं. इसका पूरा प्रोसेस हम आपको बताने वाले हैं.

अब आपको हर बार सीएससी सेंटर या हॉस्पिटल जाने की ज़रूरत नहीं है

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि घर बैठे मोबाइल फोन से e-KYC की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है. इसके लिए लोगों को हर बार CSC सेंटर या अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है. अब NHA के पोस्ट के मुताबिक, लोग घर बैठे ही पात्र लाभार्थियों की मोबाइल से e-KYC कर सकते हैं. इसके लिए आपके मोबाइल में आयुष्मान भारत का ऐप डाउनलोड करना होगा. इसे ओपन करना होगा और लॉगइन कर लेना होगा. इसके लिए लॉगइन करने के बाद आपकी योजना, जिला और राज्य से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भरना होगा. इसके बाद आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या परिवार के किसी सदस्य का नाम खोज सकते हैं.

सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें. ऐप खोलकर Beneficiary ऑप्शन पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए लॉगिन करें. इसके बाद अपना State, PM-JAY Scheme और District चुनें. अब आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या Family ID की मदद से लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम सर्च करें. परिवार के जिस सदस्य की e-KYC बाकी है, उसके सामने दिए गए e-KYC या Redo e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आधार OTP या उपलब्ध Face Authentication ऑप्शन के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करें. मांगी गई लाइव फोटो और अन्य जरूरी जानकारी भरने के बाद सभी डिटेल्स को अच्छी तरह जांचें और e-KYC फॉर्म सबमिट कर दें.

किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क करे

e-KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा. प्रक्रिया सफल होने पर लाभार्थी का स्टेटस Approved दिखाई देगा. इसके बाद संबंधित सदस्य के नाम के सामने दिए गए Download Card ऑप्शन पर क्लिक करके डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड किए गए कार्ड को अपने मोबाइल में PDF के रूप में सेव करके रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. e-KYC या आयुष्मान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी या परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क किया जा सकता है.