टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें सरकारी शिक्षक कभी स्वेटर बनाते हुए नजर आती है, तो कभी बच्चों से पैरो में मालिश करवाते हुए दिखती है. वहीं कई बार सरकारी शिक्षक बच्चों से बाथरूम साफ करवाते है, तो काई बार स्कूल में आराम फरमाने और सोने से भी पिचे नहीं हटते है.अब ऐसा ही एक वीडियो बिहार नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से वायरल हो रहा है, जिसने स्मार्ट क्लास का मजाक बना दिया है. वायरल वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर बच्चों के पढ़ने वाले बेंच पर आराम फरमाते नजर आ रहे है.वहीं दीवार पर लगे टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी का अश्लील गाना बज रहा है, जो काफी शर्मनाक है.
पढ़ें कहां का है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक स्कूल की स्मार्ट क्लास का है. 62 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों के बेंच पर आराम से लेटे हुए है.बीच-बीच में वह अश्लील गाने का आनंद लेते हुए "खर्राटा भी लेते नजर आ रहे है.जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की छवि खराब हुई, जिसके बाद हेडमास्टर रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया. हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
आए दिन टीवी में अश्लील गाना बजाते हैं हेड मास्टर साहब
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो खरेला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय का है.आरोप है कि हेडमास्टर आए दिन स्कूल आते हैं और स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के लिए लगी टीवी पर तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गाने चलाते है.वही बच्चों के बेंच पर आराम फरमाते है. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने भी चौंकाने वाले आरोप लगाए है.उनका कहना है कि स्कूल के कुछ शिक्षक आए दिन शराब पार्टी करते हैं और नशे की हालत में स्कूल आते हैं, जिससे बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है.
जांच के बाद किया गया निलंबित
वहीं पूरे मामले पर बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी चरखारी, अवनीश कुमार यादव से कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
