Trending

ऐसे कौन करता है जी ! देवरानी-जेठानी के बीच हुआ विवाद तो देवरानी ने दांतों से काट लिया कान, फिर जो हुआ.....

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
ऐसे कौन करता है जी ! देवरानी-जेठानी के बीच हुआ विवाद तो देवरानी ने दांतों से काट लिया कान, फिर जो हुआ.....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देवरानी-जेठानी का रिश्ता बड़ी बहन और छोटी बहन का होता है. कहा जाता है कि जब शादी करके एक लड़की दूसरे घर में जाती है तो देवरानी या जेठानी के रूप में उसे छोटी या बड़ी बहन मिल जाती है. लेकिन आज हम आपको देवरानी-जेठानी के बीच का एक ऐसा शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला बताएंगे, जिसको सुनकर आप भी माथा पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे.

पढ़िये क्या है पूरा माजरा

दरअसल, बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि देवरानी ने अपनी जेठानी के कान को दांत से काट लिया. जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई. कान भी ऐसा-वैसा नहीं काटा गया, बल्कि वह पूरी तरह कट गया.आपको बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक का है, जहां खेत की बटाई और 1000 रुपये के लेन-देन को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच विवाद शुरू हुआ. जिसका नतीजा यह हुआ कि देवरानी ने जेठानी का कान काट लिया. कान किसी चाकू या ब्लेड से नहीं, बल्कि अपने दांतों से काटा गया. घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है.

ये है मारपीट की वजह

पीड़िता रवीना ने बताया कि उनके परिवार के बीच एक खेत की बटाई को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. खेत की तैयारी में उसने पैसे लगाए थे, लेकिन जब खेती करने की बारी आई तो उसने पैसे वापस मांगे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई.रवीना के अनुसार, इस विवाद के बाद वह घर चली गई थी. तभी उसकी देवरानी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपने दांतों से उसका कान काट लिया.

सुरखियां बटोर रहा है मामला

विवाद आगे बढ़ा तो पीड़िता ने सरपंच को बुलाने की बात कही, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया. पीड़ित महिला का पति मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं.पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिली है. मेडिकल रिपोर्ट आने और दोनों पक्षों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस झड़प की चर्चा चारों तरफ हो रही है, क्योंकि देवरानी-जेठानी के बीच इस तरह से कान काटने का मामला काफी अनोखा है.