Trending

यह क्या देखना पड़ रहा है! भात-रोटी की जगह घास-भूसा खाता है ये आदमी, वीडियो देख आप भी पीट लेंगे माथा

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया पर इन दिनों 70 साल के एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह डांस करते या कोई गाना गाते नहीं दिख रहे हैं, बल्कि ऐसी अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसको देखकर कोई भी माथा पीटने लगेगा. हरकत ही कुछ ऐसी है. बुजुर्ग दादाजी गाय-भैंस की तरह घास-भूसा खाते नजर आ रहे हैं. उन्हें रोटी, भात या टेस्टी व्यंजन नहीं, बल्कि घास-भूसे में ही स्वाद आता है. पूरा वीडियो नाग पंचमी के दिन का है. बताया जा रहा है कि हर साल नाग पंचमी के दिन यह बुजुर्ग आदमी अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं.

अजीबोगरीब हरकतें दिख रहा है बुजुर्ग

अब बता दें कि यह पूरा वीडियो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग दादाजी इंसानी व्यवहार छोड़कर जानवरों जैसी हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी जानवर की तरह, मवेशियों की तरह जमीन पर बैठ गए हैं और भैंसों की तरह चारा खा रहे हैं. वहीं, गिलास या फिर लोटे में पानी नहीं पी रहे, बल्कि सीधे गाय-भैंस वाले नांद में मुंह लगाकर पानी पी रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि हर साल 70 साल के बुजुर्ग, जिनका नाम बुद्धि राम है, नाग पंचमी के दिन ही ऐसी हरकत करते हैं.

नाग पंचमी के दिन ही करते हैं ऐसे अजीबोगरीब हरकत

स्थानीय लोगों की मानें तो नाग पंचमी के दिन इस बुजुर्ग के शरीर में गांव के माता मंदिर में पूजा करने के बाद सीधे वह गाय-भैंस के बाड़े की तरफ चले जाते हैं और चारा चबाना शुरू कर देते हैं. गांव वालों की मानें तो 1975 से ये आदमी ऐसी हरकत करते आ रहे हैं. इस अद्भुत और अनोखे नजारे को देखने के लिए गांव ही नहीं, बल्कि अलग-अलग दूसरे गांवों से भी लोग आते हैं. कुछ लोग इसे चमत्कारी आदमी कहते हैं और अपने हाथों से केला, लड्डू और घास-भूसा खिलाते हैं. कुछ लोगों के मन में यह भी अंधविश्वास है कि मन्नत मांगने से पूरी होती है.

आस्था या बीमारी

वहीं, डॉक्टर की मानें तो ये कोई आस्था नहीं है, बल्कि एक ऐसी बीमारी है, जिसको पाइका सिंड्रोम कहा जाता है. इस बीमारी में इंसान कागज, घास, मिट्टी आदि अजीबोगरीब चीजें चबाने लगता है. अब बता दें कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे लाइक, शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.