Trending

भाई फुल टल्ली है! झूमता-लहराता सड़क पर निकला किंग कोबरा, देखकर उड़े लोगों के होश

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बारिश के मौसम में रोजाना सोशल मीडिया या आस-पास कहीं भी आपको खतरनाक सांपों के वीडियो या ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दरअसल, सांपों की बनावट ही इतनी खतरनाक होती है कि उन्हें देखकर ही लोग सहम जाते हैं और भागने लगते हैं. वहीं बात अगर किंग कोबरा की हो तो फिर उसको देखने मात्र से ही लोगों का खून सूख जाता है. लेकिन आज हम जिस वायरल वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, उसमें किंग कोबरा किसी को परेशान करते या फिर हमला करते नहीं दिख रहा है, बल्कि ऐसी-ऐसी अटपटी हरकतें करते दिख रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी निकल रही है. वायरल वीडियो में सड़क पर एक विशाल किंग कोबरा कीचड़ और घास के बीच अजीब तरह से लहराता हुआ डांस करता दिख रहा है. लोग कह रहे हैं, क्या पव्वा चढ़ा लिया है भाई.

देखकर उड़े लोगो के होश

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया x पर शेयर किया गया है. इसमें एक बड़ा सा विशाल किंग कोबरा दिख रहा है, जो सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है. कोई उसे डांस कर रहा बता रहा है तो कोई कह रहा है कि वह लहरा रहा है. वह बार-बार अपना फन उठाकर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से बार-बार गिर जा रहा है. ऐसा लग रहा है मानो उसने कोई नशा कर लिया हो. वहीं, इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, सांप ने 70 वाला पव्वा चढ़ा लिया है. देखते ही देखते वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि इसे लाखों लोग देख चुके हैं. इसे काफी ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट किया जा रहा है.

वीडियो पर लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट 

इस वीडियो पर अब लोग मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, साहब खुद को संभाल नहीं पा रहा है, पक्का 70 वाला पव्वा ही पिया है.वहीं दूसरे ने लिखा, नाग पंचमी पर किसी ने दूध की जगह अंग्रेजी पिला दी है क्या. तो वहीं तीसरे ने कहा, ‘अब तक सिर्फ इंसान ही पीते थे, तो अब जानवरों ने भी शुरुआत कर दी है.अब सवाल उठता है कि क्या सच में सांप ने नशा किया था. तो चलिए, इसके बारे में बताते हैं. ऐसी कोई बात नहीं है.

आखिर क्यों ऐसा कर रहा है पढ़िये 

विशेषज्ञों की मानें तो सांप तब ऐसा बर्ताव करते हैं, जब उन्हें गहरी चोट लग जाए. किसी जानवर से जब लड़ाई होती है तो उनके शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है. न्यूरोलॉजिकल बीमारी होने पर भी वे ऐसी हरकतें करने लगते हैं, क्योंकि उन्हें दर्द होता है और वे उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते. ऐसे में वे इधर-उधर छटपटाने लगते हैं.