☰
Trending

कोई तो बचा लो...बीच बाजार सलमान ने पकड़े प्रेमिका के बाल, घसीटते हुए होटल में ले जाकर की हैवानियत, देखिए Video

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लड़कियों की सुरक्षा हमारे समाज में एक अहम मुद्दा है जिसे लेकर इतनी कवायद की जाती है. पर आलं ये है कि ये दावे महज भाषणों तक सीमित नजर आते हैं. अब हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि हालही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की बीच बाजार सड़क पर चीखती है, चिल्लाती है, मदद की गुहार लगाती है पर इसी बीच सलमान नामक युवक उसके बाल पकड़कर घसीटे हुए उसे जबरन होटल रूम में ले जाता है. उसके बाद सलमान, युवती के साथ जो करता है वह जान आपकी भी रूह कांप जाएगी. 

मामला जुड़ा है उत्तर प्रदेश के मेरठ के अबू लेन से जहां के व्यस्त बाजार में एक युवती होटल से बाहर निकलकर अचानक मदद के लिए चिल्लाने लगी. आरोप है कि उसके पीछे आए एक युवक ने बीच सड़क पर उसे पकड़ लिया, बाल खींचकर मारपीट की और जबरन होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की. युवती की चीख सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की. घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे अबू लेन स्थित स्क्वायर होटल में हुई. युवती किसी तरह होटल से बाहर निकलने में सफल रही और सड़क की ओर भागते हुए लोगों से मदद मांगने लगी. इसी दौरान सलमान नाम का युवक उसका पीछा करते हुए पहुंचा और कथित तौर पर उसे पकड़कर वापस होटल ले जाने लगा. वायरल सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक सड़क पर युवती के साथ मारपीट करता दिखाई दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया. एक महिला राहगीर ने भी युवती की मदद की.

भीड़ बढ़ने के बाद आरोपी होटल की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचा और कथित तौर पर पास की इमारत में छलांग लगाकर फरार हो गया. लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा. आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारियों ने भी लोगों को अंदर जाने से रोका और कहा कि वे आरोपी को नीचे लेकर आएंगे. हालांकि, होटल कर्मचारियों की भूमिका को लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है.

चाकू दिखाकर होटल में रखने का आरोप
पीड़िता 24 वर्षीय युवती है और गाजियाबाद की रहने वाली बताई जा रही है. उसने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि सलमान ने उसे सोमवार से होटल के कमरे में उसकी मर्जी के खिलाफ रखा था. युवती के मुताबिक, आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और किसी दूसरे व्यक्ति से शादी नहीं करने की चेतावनी दी.

बताया जा रहा है कि युवती और सलमान पहले एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे और एक-दूसरे को जानते थे. युवती के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसके बाद उसने सलमान से बातचीत बंद कर दी थी. सोमवार को वह मेरठ में एक दोस्त से मिलने आई थी. आरोप है कि इसी दौरान सलमान ने उससे संपर्क किया और उसे स्क्वायर होटल ले गया, जहां उसे जबरन रोककर रखा गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, होटल मैनेजर से पूछताछ
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं, होटल मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया और होटल का एंट्री रजिस्टर भी जांच के लिए लिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के रिकॉर्ड में युवती की एंट्री नहीं मिली है. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिना जरूरी पहचान सत्यापन और रिकॉर्ड के युवती को होटल में कैसे ठहराया गया.