टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दुनिया में शादी के बंधन को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है जहां पति-पत्नी एक साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं. पर हालही में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां पति ने अपनी ही पत्नी की साथ घिनौनी हरकत की है. पति अपनी पत्नी को पहले नशे की दवा देकर सुला देता था और फिर अन्य लोगों से अपनी साथ दरिंदगी करवाता था. उसी हैवानियत यहीं तक नहीं रुकी बल्कि वह इन चीजों को रिकार्ड भी करता था.
दरअसल, ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भी सोवहने पर मबुर कर देगा की क्या कोई इंसान इस हद तक गिर सकता है? आरोप है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को पहले शराब के नशे में सो जाने के बाद निशाना बनाता था. बाद में उसने कथित तौर पर पत्नी को नशीली दवाएं देना शुरू कर दिया, ताकि वह बेहोशी या असहाय स्थिति में रहे. इसी दौरान आरोपी अन्य पुरुषों को घर बुलाता था और उनसे पत्नी का यौन शोषण करवाता था.
आरोपी ने इन घटनाओं को रिकॉर्ड भी किया और तस्वीरें तथा वीडियो ऑनलाइन साझा किए. जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई डिजिटल सबूत मिले, जिनसे कथित अपराधों का खुलासा हुआ. आरोपी ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न, नशीली दवाओं के जरिए महिला को असहाय बनाने और अंतरंग तस्वीरें साझा करने समेत 60 से अधिक अपराधों को स्वीकार किया है.
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पुलिस द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो पेश किए गए. इन वीडियो में पीड़िता पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए अपने पति के खिलाफ लगे आरोपों पर अविश्वास जताती दिखाई दी. महिला ने बताया कि वह और उसका पति साथ काम करते थे तथा उनका सामाजिक जीवन भी सामान्य था. शुरुआत में उसे लगा कि जांच में कोई गलती हुई है. लेकिन जब उसे कथित यौन शोषण से जुड़े वीडियो दिखाए गए, तो वह हैरान रह गई. महिला ने वीडियो में मौजूद पुरुषों को पहचानने से इनकार किया और कहा कि वह उन्हें नहीं जानती थी. उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसने किसी तरह की यौन गतिविधि या रोल-प्ले के लिए सहमति नहीं दी थी. वीडियो देखने के बाद वह भावुक हो गई और कहने लगी कि यह सच नहीं हो सकता.
ऑनलाइन वेबसाइटों के जरिए पुरुषों से करता था संपर्क
आरोपी, फैबस्विंगर्स और फैबगाइज जैसी वेबसाइटों के माध्यम से अन्य पुरुषों के संपर्क में आया था. बाद में बातचीत मैसेजिंग ऐप पर भी होती थी. आरोप है कि आरोपी अपनी पत्नी की जानकारी और सहमति के बिना उसे यौन गतिविधियों में शामिल करवाता था. जांच में आरोपी की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री भी सामने आई. अभियोजन पक्ष ने बताया कि उसने प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं और शराब के साथ उनके प्रभावों के बारे में ऑनलाइन जानकारी खोजी थी. महिला ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर की सलाह पर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की दवाएं ले रही थी.
