Trending

ये तो बहुत खतरानक है....महिला ने खोला घर का दरवाजा, सीढ़ियों पर बैठा था खुंखार मगरमच्छ, फिर जो हुआ....

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बरसात के दिनों में खतरनाक सांपों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं, जहां कभी वे किसी के घर में घुस जाते हैं, तो कभी स्कूल या दुकान में दिखाई देते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें एक महिला ने घर का दरवाजा खोलते ही ऐसा खतरनाक जानवर देख लिया कि उसकी चीख निकल गई और उसकी हालत खराब हो गई.

महिला ने जैसे ही अपने घर का गेट खोला.....

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र का है. यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने जैसे ही अपने घर का गेट खोला और बाहर निकलने लगी, तभी सीढ़ियों पर एक विशाल मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया. उसे देखते ही महिला की हालत खराब हो गई.जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भीड़ जुट गई. वहीं, वन विभाग की टीम को सूचना दी गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे चंबल नदी में छोड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नदियों का जलस्तर बढ़ाने से घरों में घुस रहे हैं मगरमच्छ

आपको बता दें कि इन दिनों लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इसी वजह से मगरमच्छ नदी से निकलकर गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं. वायरल वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. वहीं, बिहार के अलग-अलग जिलों से भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मगरमच्छ कभी गांवों में तो कभी लोगों के खेतों में दिखाई दे रहे हैं.बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर काफी बढ़ चुका है. तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर की वजह से मगरमच्छ गांवों और बस्तियों तक पहुंच रहे हैं. इसे लेकर वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि यदि कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे, तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर बड़ी संख्या में लाइक, शेयर और कमेंट भी किए जा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ सीढ़ियों पर बैठा हुआ है. इसके बाद वन विभाग की टीम उसे रस्सी से बांधकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती हुई नजर आती है.