☰
Trending

एकतरफा इश्क़ में हैवान बना सनकी आशिक़, आरी से काट डाले छात्रा के गर्दन और हाथ, वीडियो वायरल

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): एकतरफा प्यार में इंसान कब अपनी हदें भूल जाता है और कब हैवान बन जाता है, यह कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक खौफनाक मंज़र देखने को मिला है जहां छात्रा के प्यार में पागल एक युवक ने युवती पर आरी से वार किया है. आरी से काटकर युवक ने छात्रा की गर्दन पर वार किया. साथ ही उसके हाथ भी काट दिए. 

मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का है जहां शनिवार को स्कूल के क्लासरूम में घुसकर एक युवक ने 10वीं की छात्रा पर बिजली से चलने वाली आरी (पावर चेनसॉ) से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया, जबकि चेहरे, सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. छात्रा को बचाने के लिए आगे आई उसकी सहेली भी हमले में घायल हो गई. दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना राप्ताडु मंडल मुख्यालय की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं. इसी दौरान आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू चेनसॉ लेकर क्लासरूम में दाखिल हुआ और छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अचानक हुई इस वारदात से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई. बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. वहीं, घायल छात्रा को बचाने की कोशिश में उसकी एक सहेली भी आरोपी के हमले का शिकार हो गई.

प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स में हमले की वजह प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने को बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक वारदात के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी हेमंत घायल छात्रा का दूर का रिश्तेदार है और धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है.

मजदूर समझकर गार्ड्स ने दी स्कूल में एंट्री
इस घटना में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा. गार्ड्स ने उसे मजदूर समझकर स्कूल के अंदर जाने दिया. इसके बाद वह सीधे क्लासरूम तक पहुंच गया और वारदात को अंजाम दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इधर, शिक्षकों और स्कूल में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल एक छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. आखिरकार उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह के साथ-साथ स्कूल में सुरक्षा चूक के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है.