☰
Trending

लव-जिहाद की शिकार बनी कविता! जावेद ने हथौड़े से मारा फिर इमर्शन रौड से.... जानिए खौफनाक खबर

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्यार की सनक इंसान को किस हद तक ले जा सकती है, यह कह पाना जरा मुश्किल है. ऐसे में बेतहाशा प्यार कभी-कभी ऐसे अपराध को जन्म दे देता है जो अंत में खूनी खेल में तब्दील हो जाता है. ऐसा ही हुआ कविता के साथ, जिसने अपने प्रेमी से शादी रचाने का ख्वाब तो देखा पर उसे पूरा नहीं कर सकीं. प्रेमी जावेद ने कविता के सिर पर पहले जोरदार वार कर उसे मौत के घाट उतारा और फिर मामले को दुर्घटना दिखाने के लिए इमर्शन रौड से कई बार कविता के शरीर पर झटके दिए, ताकि लगे कि मौत करेंट लगने से हुई है. कविता और जावेद दोनों ही शादीशुदा थे इसके बावजूद दोनों का प्रेम संबंध बीते कई सालों से चल रहा था. 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या की एक ऐसे वारदात का खुलासा हुआ है, जिसने आम लोग तो क्या, पुलिस तक को भी हैरान कर दिया है. MIDC पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय जावेद शेख साहिद मन्नियार को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर जलगांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी के लिए दबाव बनाए जाने पर महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने मौत को बिजली का झटका लगने से हुई दुर्घटना दिखाने की कोशिश की. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी साजिश की पोल खोल दी. मृतका की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, जावेद नागपुर में एसी की मरम्मत का काम करता था. कविता और जावेद एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे. दोनों अलग-अलग धर्मों से थे और परिवारों के विरोध के कारण उन्होंने अलग-अलग लोगों से शादी कर ली थी. इसके बावजूद उनका संपर्क बना रहा. कविता अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती थी. हाल के दिनों में वह जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, जबकि जावेद उससे दूरी बनाने लगा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

पुलिस के अनुसार, रविवार को जावेद कविता के घर पहुंचा. उस समय उसका पति काम के सिलसिले में पैतृक गांव गया हुआ था, जबकि दोनों बेटियां अपने चाचा के घर थीं. शाम को शादी के मुद्दे पर दोनों के बीच फिर बहस हुई. आरोप है कि इसी दौरान जावेद ने कविता के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की. उसने कथित तौर पर महिला के शरीर पर इमर्शन हीटर का इस्तेमाल कर करंट लगने से मौत होने का आभास पैदा किया. इसके बाद वह रात में ट्रेन से जलगांव फरार हो गया.

सोमवार सुबह कविता की बेटियां घर लौटीं, तब घटना का पता चला. शुरुआत में परिजनों को लगा कि महिला की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले. इससे पुलिस को संदेह हुआ कि मामला हादसे का नहीं, बल्कि हत्या का है. जांच के दौरान पुलिस ने कविता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली. इसमें जावेद के साथ उसके लगातार संपर्क में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और जलगांव पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को आरोपी को नागपुर लाया गया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कविता के साथ लंबे समय से संबंध होने की बात बताई. कविता मेस में काम करती थी, जबकि जावेद एसी की मरम्मत का काम करता था. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. इधर, महाराष्ट्र के उल्हासनगर में रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात एक अन्य सनसनीखेज वारदात हुई. यहां हरीश गजवानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने पहले उन पर चॉपर से हमला किया और फिर सिर में दो गोलियां मार दीं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.