Trending

वो जानवर नहीं था....कभी बच्चे की तरह पाला, आज उसी लाडले घोड़े को अंतिम विदाई देते फफक पड़ा परिवार, देखिए

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अपनों से बिछड़ने का दर्द क्या होता है, यह कोई उससे पूछे जिसका कोई अपना इस दुनिया को अलविदा कह गया हो. परिवार के लिए तो सभी रोते हैं, लेकिन आज हम एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, जिसमें परिवार के सदस्य के जैसा पला-बढ़ा एक घोड़े की मौत जब हुई तो पूरा परिवार फफक-फफक कर रो पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उसका कलेजा फट जा रहा है. एक परिवार अपने लाडले घोड़े को किस तरह से अंतिम विदाई दे रहा है, वह काफी इमोशनल कर देने वाला है.

वो जानवर नहीं था....

घोड़े की इस अंतिम विदाई का वीडियो एक्स यानी ट्विटर पर Woke Eminent नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक ही परिवार के कुछ लोग घर के बाहर इकट्ठे हुए है. आमतौर पर घर के आंगन में खुशियों का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन उस यहाँ केवल गम का सन्नाटा हैं, क्योंकि सभी को अपने प्यारे लाडले घोड़े को खोने का दुख आंखों में दिख रहा है.इस परिवार के लिए वह घोड़ा केवल एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुका था, जिसका जाना एक परिवार को पूरी तरह से तोड़ गया.परिवार का कहना है कि वह केवल जानवर नहीं था बल्की परिवार का ही एक सदस्य था उसकी कमी शायद वर्ष तक खलेगी.

घोड़े का जाना पूरे परिवार को रुला गया

वायरल वीडियो में सबसे इमोशनल पार्ट या मोड़ तब आता है, जब घोड़े को पारंपरिक रूप से एक चारपाई पर लेटाया जाता है. जिस तरीके से किसी इंसान की मृत्यु पर फूल चढ़ाए जाते हैं, उसी तरीके से उसके ऊपर भी गेंदे के फूल चढ़ाए गए. सभी लोग झुककर घोड़े के सिर और बदन पर अपना हाथ फेरते हुए, गले लगाकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. मानो वह आखिरी बार उसे गले लगाकर अलविदा कहना चाह रहे हैं. वहां परिवार की महिलाओं की आंखों से भी आंसू नहीं रुक रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को पूरी तरह से इमोशनल कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर इमोशनल हुए  लोग

लोग इस वायरल वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि जिस तरीके से घोड़े का मालिक उसे अंतिम विदाई दे रहा है, यह इस बात का सबूत है कि जानवर किसी इंसान के दिल के कितने करीब हो सकते हैं. वहीं कुछ लोग इस बेजुबान जानवर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जानवर भले ही बेजुबान हो सकते हैं, लेकिन वे भी इंसानों की तरह लगाव कर बैठते हैं, जिनके जाने के बाद लोग भी नहीं रह पाते और फफक-फफक कर रोते हैं.