Trending

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, होटल ले जाकर दरिंदगी, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा प्रेमी, फिर जो हुआ .....

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आजकल के डिजिटल युग में हर किसी के पास अपना स्मार्टफोन है, खासकर युवाओं में सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहने की ज्यादा होड़ रहती है. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से कोसों दूर बैठे लोगों से दोस्ती कर लेते हैं, लेकिन यह दोस्ती कितनी भयावह और खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा लोगों को नहीं होता है. हालांकि, आए दिन हम समाचार माध्यमों के जरिए इस तरह की खबरें सुनते और देखते हैं, जहां सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती का अंजाम कितना खतरनाक होता है, लेकिन फिर भी लोग समझ नहीं पाते हैं और अनजान लोगों से दोस्ती तो करते ही हैं, उन पर इतना ज्यादा भरोसा कर लेते हैं कि बाद में उसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ता है. दरअसल, आज हम सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती का ऐसा मामला बताने वाले हैं, जिसको सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया साइट्स और इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक लड़की के लिए जिंदगी तबाह करने का सौदा साबित हो गया.

लड़की के साथ प्रेमी ने पार की हैवानियत की हद 

आपको बता दें कि पूरा मामला एक 22 साल की मेकअप आर्टिस्ट का है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं, धीरे-धीरे जब प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने मिलने का वादा किया. लड़के ने लड़की को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया. जैसे ही लड़की होटल में पहुंची, लड़के की नीयत खराब थी. उसने उसे एक गिलास में कोल्ड ड्रिंक दी. लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिली हुई है. लड़का बस इंतजार कर रहा था कि लड़की जल्दी से कोल्ड ड्रिंक पी ले और वह बेहोश हो जाए. लड़के ने ऐसा ही किया. लड़की ने जैसे ही होटल में पहुंची कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे लड़की बेहोश हो गई. इसके बाद लड़के ने वही किया, जो लड़की ने सोचा भी नहीं था. उसने लड़की के साथ हैवानियत की. जब लड़की लहूलुहान हो गई, तो उसे अधमरी हालत में छोड़कर युवक वहां से फरार हो गया.

ब्लीडिंग की वजह से गंभीर है लड़की की हालत

लड़की ने जैसे-तैसे पुलिस में शिकायत करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वहीं, लड़की की हालत काफी ज्यादा खराब है. ब्लीडिंग होने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो चुकी है. बताया जा रहा है कि फोन पर दोनों की बात हुई थी. पुलिस को पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वजीराबाद इलाके में रहती है. उसके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर-परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है. इसलिए वह मेकअप आर्टिस्ट का काम करके अपने घर का पालन-पोषण करती है. वहीं, सोशल मीडिया पर मेकअप सिखाने के वीडियो डालती है, ताकि इंस्टाग्राम से भी कुछ पैसे कमा सके. इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ समय पहले साहेब नाम के एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी. साहेब ने भी खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया था. जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था.

पहले भी उसके साथ कर चुका है ऐसी हरकत

पीड़ित युवती का कहना है कि इससे पहले भी उसने होटल में बुलाकर बेहोश करके उसके साथ हैवानियत की थी, जहां जुलाई महीने में साहिल मुखर्जी नगर स्थित होटल में आकर रुका था. वह किसी काम के सिलसिले में आया था, जहां उसने यास्मीन को मिलने के लिए बुलाया था. जैसे ही वह होटल के कमरे में पहुंची, तो साहिल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती की. होश आने पर जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए मना किया.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

वहीं, अगस्त के महीने में भी आरोपी बुराड़ी बाईपास पर पहुंच गया था. इस बार उसके साथ एक और शख्स भी था, जहां साहेब ने उसे साथ लेकर जीटीबी नगर स्थित एक होटल में ले गया. आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. लड़की डर गई, जिसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक खून बहने के बाद होटल में छोड़कर वहां से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.आपको बता दें कि ये दिल दहला देने वाला पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर का है.