☰
Trending

इंसानों को छोड़िए, अब रोबोट भी करने लगे फ्लर्ट! लड़की को देखते ही हुआ रोमांटिक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स का क्रेज दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन AI की मदद से नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी AI और रोबोट से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. कई बार इन वीडियो को देखकर लोगों को यकीन ही नहीं होता कि क्या ऐसा भी संभव है. आजकल  कई जगहों पर भी रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों से बातचीत करता और महिलाओं के साथ फ्लर्ट करता नजर आ रहा है.

दरअसल एक इवेंट में इस रोबोट ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रोबोट को लोगों से मिलते-जुलते और उनसे बातचीत करते देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. देखते ही देखते यह रोबोट पूरे इवेंट में आकर्षण का केंद्र बन गया.

महिलाओं के साथ फ्लर्ट करता दिखा रोबोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा ह्यूमनॉइड रोबोट ऑरेंज कलर की शर्ट पहने हुए है. उसकी शर्ट पर 'ओनर' और 'फॉलो मी' लिखा हुआ है. रोबोट पूरे इवेंट में काफी कॉन्फिडेंस के साथ घूमता नजर आता है. हालांकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान तब जाता है, जब यह रोबोट महिलाओं के पास जाकर रुकता है और उनसे हाथ मिलाने के साथ फ्लर्ट करता दिखाई देता है.

रोबोट को इस तरह महिलाओं के साथ बातचीत और फ्लर्ट करते देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. कई लोग इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आते हैं. रोबोट का यह मजेदार अंदाज देखकर कुछ लोगों को यकीन ही नहीं होता कि कोई रोबोट भी इस तरह इंसानों से बातचीत कर सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को संजीत सुवो नाम के एक पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. रोबोट के अनोखे अंदाज को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा AI रोबोट ने भी अब इंसानों से फ्लर्ट करना सीख लिया है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस इवेंट का सबसे बेहतरीन होस्ट यही रोबोट है.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. रोबोट का इंसानों की तरह बातचीत करना और फ्लर्ट करने का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.