☰
Trending

शादी के 10 महीनों तक संबंध बनाने की जिद करती रही पत्नी, नहीं माना पति और की हैवानियत की ऐसी हद पार...

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का रिश्ता अटूट विश्वास पर टीका होता है. जहां रिश्ते में पति-पत्नी एक दूसरे के साथ तन, मन और धन, सबकुछ न्योछावर कर देते हैं. पर जब किसी रिश्ते में पत्नी एक तरफा कोशिश करती रहे और हर बार उसे पति की बेरुखी का सामने करना पड़े, तो उस लड़की का जीवन नरक के समान हो सकता है. ऐसा ही एम मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल मामला जुड़ा है उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से, जहां एक महिला ने अपने पति पर शादी के करीब 10 महीने बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने मामले में न्याय की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने अपने मायके पक्ष के कुछ लोगों पर भी उसकी परेशानी को नजरअंदाज करने और ससुराल में ही रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है. पीड़िता शीबा के अनुसार, उसका निकाह 15 दिसंबर 2025 को खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू गांव निवासी आसिफ के साथ हुआ था. महिला का आरोप है कि उसकी बहन हिना और बहनोई हसन ने उसकी इच्छा के खिलाफ यह रिश्ता तय कराया था. शीबा का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उसके मुताबिक, वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहा और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया. हालांकि, निकाह को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शादी के करीब 10 महीने गुजरने के बावजूद पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए. महिला के अनुसार, जब उसने इस बारे में पति से बातचीत करने और अपनी परेशानी बताने की कोशिश की, तो वह नाराज हो जाता था. शीबा का आरोप है कि इस मुद्दे पर सवाल उठाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे चुप रहने के लिए दबाव दिया जाता था. महिला ने यह भी दावा किया कि उसने अपने वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों की जानकारी पहले ही अपनी बहन को दे दी थी, ताकि परिवार के लोग उसकी मदद कर सकें.

शीबा के मुताबिक, उसने लगभग तीन महीने पहले अपनी बहन को अपनी स्थिति के बारे में बताया था. लेकिन उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. पीड़िता का आरोप है कि उसकी परेशानी को गंभीरता से लेने के बजाय उसे ससुराल में ही रहने और समझौता करने की सलाह दी जाती रही. महिला का कहना है कि परिवार की ओर से मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मुश्किलें बढ़ती गईं.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के साथ विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद आसिफ ने कथित तौर पर तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया. शीबा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. महिला के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. उसने पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. शीबा का दावा है कि स्थानीय थाने में सुनवाई नहीं होने के बाद उसे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत देनी पड़ी.