☰
Trending

ये इश्क़ नहीं आसान...! प्रेमी संग रहने की ऐसी सनक की पत्नी ने पति के साथ कर दिया ये खौफनाक कांड, मामला जान कांप उठेगा कलेजा

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले सामने आते हैं जहां रिश्तों की मर्यादा के साथ-साथ इसनीयत को भी तार-तार कर दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पत्नी ही अपने सिंदूर की दुश्मन बन बैठी और अपने पति की हत्या की साजिश रक डाली. 

दरअसल मामला जुड़ा है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जहां एक महिला पर अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमी ने महिला के पति पर चाकू से कई वार किए, लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में पत्नी और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.

मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी का है. पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे शशांक कंथरिया अपने घर में मौजूद थे. इसी दौरान उनकी पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकलीं. आरोप है कि इसी बीच जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में दाखिल हुआ और शशांक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल शशांक के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रताप सिंह फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में ट्रेनर है. प्रिया पिछले सात से आठ महीने से इसी जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. पुलिस के मुताबिक, प्रताप ने पूछताछ में बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. शशांक को उनके संबंधों की जानकारी हो गई थी. इसके बाद वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर दूसरी जगह रहने की तैयारी कर रहे थे.

पुलिस का दावा है कि 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया की मुलाकात हुई थी. इसी दौरान दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. आरोप है कि अगले दिन प्रताप चाकू लेकर प्रिया के घर पहुंचा. प्रिया ने पहले से ही घर का गेट खोल रखा था, जिसके बाद प्रताप अंदर घुसा और शशांक पर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य के अनुसार, शशांक के भाई की शिकायत पर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और दोनों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.