☰
Trending

कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत... महिला कर्मचारी ने बिजली विभाग के अधिकारी पर बरसाए थप्पड़, देखें Viral Video

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Hamirpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी के साथ अश्लील बातें करने और छेड़खानी करने का आरोप लगा है. आरोप है कि अधिकारी की हरकतों से परेशान होकर महिला कर्मचारी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है.

महिला कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

मामला बिजली विभाग से जुड़ा है. आरोपों के मुताबिक विभाग में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार विश्वकर्मा महिला कर्मचारी के साथ अश्लील बातें और आपत्तिजनक व्यवहार करते थे. महिला का आरोप है कि अधिकारी उसे अपने कमरे में बुलाता था और वहां उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करता था.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी फोन करके उसके घर का पता पूछता था और उसे अपने पास आने के लिए कहता था. अधिकारी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने आखिरकार अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर विरोध करने का फैसला किया. महिला ने जमकर मनोज कुमार विश्वकर्मा को थप्पड़ जड़ा.

महिला कर्मचारी ने की अधिकारी की पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी अधिकारी के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं. इस दौरान महिला कर्मचारी अधिकारी पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाती दिखाई देती है. वीडियो में वह कहती है कि अधिकारी ने अपने कमरे में बुलाकर उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की.महिला ने अधिकारी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की है.

पुलिस से शिकायत के बाद जांच शुरू

महिला कर्मचारी का दावा है कि उसने मामले की शिकायत थाना प्रभारी से भी की थी, लेकिन उसे समझौता करने का दबाव झेलना पड़ा. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कर्मचारी संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग कर रहे हैं. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया हैंडल 'घर के क्लेश' से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग महिला कर्मचारी के आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.