Trending

इस बच्चे के अनोखे अंदाज से इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार वीडियो, देखिए

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):सोशल मीडिया पर एक छोटे से मासूम बच्चे का वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है, खासकर भारतवासियों का. दरअसल, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा है, जो हमारे देश का नहीं है, लेकिन फिर भी राष्ट्रगान जोश और भावना के साथ गाता हुआ दिख रहा है जो भी इस वीडियो को देख रहा है और बच्चे को गाते हुए सुन रहा है, एक मिनट के लिए वह मंत्रमुग्ध हो जा रहा है.आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा एक बिजनेस टाइकून हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आए दिन एक्टिव रहते हैं और ऐसे वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हैं, जो काफी खूबसूरत होते हैं.एक बार फिर उनके द्वारा शेयर किया गया जन गण मन गाते हुए बच्चे का वीडियो लोगों को खूब भा रहा है.

 सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार वीडियो

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे-ऐसे फोटो और वीडियो समय-समय पर पोस्ट करते हैं, जो काफी मोटिवेशनल होते हैं.उन्होंने एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट पर नागालैंड के एक छोटे बच्चे नन्हे बच्चा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गाए जाने वाला यह राष्ट्रगान इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है.और महिंद्रा ने नागालैंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी किए गए इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि नागालैंड को अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर क्यों नहीं रखना चाहिए.

बच्चा काफी भावुक रूप से जन गण मन गा रहा है

वीडियो को जैसे ही आप देखना शुरू करेंगे, उसमें देखेंगे कि बच्चा काफी भावुक रूप से जन गण मन गा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार लूप पर सुन रहे हैं. वीडियो को काफी लाइक, शेयर और कमेंट किए जा रहे हैं. ऐसा क्यों न हो, इसे शेयर भी ऐसे बिजनेस टाइकून ने किया है, जिनको शेयर करने के पीछे जरूर कोई बड़ी वजह रही होगी.कई लोगों ने इस पर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, बच्चे द्वारा अंत में जिस तरह से 'जय है, जय है गाया गया, वह बेहद अद्भुत और भावुक कर देने वाला समय है.लोगों ने उत्तर-पूर्व की खूबसूरती और वहां की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है.