Trending

शमशान में जलती चीता का मांस खाने लगी अघोरी, वीडियो देख कर कांप जाएगी रूह

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अघोरियों से जुड़ी कई कथाएं आपने सुनी होंगी. कुछ लोग मानते हैं की अघोरी जुड़ा-टोना करते हैं, कुछ मनाते हैं की यह तंत्र विद्या में निपुण होते हैं. पर इन दिनों अपने आप को कथित अघोरी बताने वाली एक किन्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की किन्नर शमशान में जलती चीता की राख अपने शरीर पर लगा रही है. इसके अलावा किन्नर को चीता से मांस ढूंढ कर खाते हुए भी देखा गया है. 

मामला जुड़ा है मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट से, जहां से सामने आये एक आपत्तिजनक वीडियो ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने जलती चिता के साथ अमानवीय तरीके से छेड़छाड़ की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. शिकायत मिलने के बाद जीवाजीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काली उर्फ नन्दगीरी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फरियादी विष्णुनाथ ने जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि साडूमाता की बावड़ी के आगे आउटर रिंग रोड क्षेत्र की निवासी काली उर्फ नन्दगीरी ने चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जल रही चिता के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया. पुलिस का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई.

थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के मुताबिक, वायरल वीडियो में आरोपी को जलती चिता के पास आपत्तिजनक गतिविधि करते हुए देखा गया. शिकायत में आरोप लगाया गया कि वीडियो में मानव शव के अवशेष के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर काली उर्फ नन्दगीरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में आरोपी के हाथ में तलवार भी दिखाई दे रही है. वीडियो में वह चिता के पास जाकर आपत्तिजनक गतिविधि करती नजर आती है. पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसके बनाए जाने की परिस्थितियों और सोशल मीडिया पर उसे वायरल करने के पीछे की मंशा समेत पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ संत समाज में भी नाराजगी की बात सामने आई है. लोगों ने इस तरह के कृत्य को लेकर आपत्ति जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के साथ मामले की विवेचना जारी है. वीडियो से जुड़े अन्य पहलुओं और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.