Trending

महिला को दी ऐसी तालिबानी सजा, पहले किया निर्वस्त्र, फिर वीडियो बनाकर किया कुछ ऐसा की कांप उठेगी रूह

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के आकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आए दिन महिलाओं की आबरू को तार-तार करने वाले मामले सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में एक महिला के साथ ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां महिला के साथ कर्ज की रकम ना चुका पाने के कारण ऐसी दबसुलूकी जिसे तालिबानी सजा से काम नहीं कहा जा सकता. 

मामला जुड़ा है कर्नाटक के बेंगलुरु से जहां कर्ज की रकम और ब्याज नहीं चुकाने पर एक महिला को अगवा किया गया, उसके साथ मारपीट की गई और उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया गया. आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला पर पैसे चुकाने का दबाव भी बनाया गया है. ऐसे में  पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने चंद्रालेआउट थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.

इधर पुलिस जांच के अनुसार, पीड़िता ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से 1 लाख रुपये उधार लिए थे. इसके बाद रेशमा के जरिए उसने नाजत नाम की महिला से कथित तौर पर 50 हजार रुपये और लिए थे. आर्थिक परेशानी के चलते महिला पिछले छह महीने से ब्याज और करीब दो महीने से कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रही थी. बताया गया कि इसके बाद महिला ने रेशमा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर रहने चली गई. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान नाजत ने कथित तौर पर उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया.

पुलिस के मुताबिक, नाजत के घर पहुंचने के बाद वहां रेशमा और उसका पति सुहैल भी आ गए. आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की. इस दौरान कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला भी किया गया. आरोप है कि इसके बाद महिला को जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाकर कुंबलगोडु के पास एक घर ले जाया गया. वहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई.

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपियों ने महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया और उसका वीडियो बना लिया. आरोप है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे बकाया रकम और ब्याज चुकाने का दबाव बनाया गया था. इधर, बेटी के अचानक लापता होने के बाद उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को बरामद कर लिया. वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेशमा बानू, नाजत और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.