☰
Trending

मासूम के सामने मां के अवैध संबंध का बनाया वीडियो, फिर 4 साल के बेटे के सामने ही पत्नी का किया ऐसा हाल......

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों के लिए बंधा होता है पर कभी-कभी ऐसी घटनाएँ भी सामने आ जाती है जो यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं की आखिर जिस इंसान के साथ एक औरात पूरी ज़िंदगी साथ निभाने का फैसला करती है, वह हैवान का रूप कैसे बन गया. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक चार साल के मासूम के सामने ही पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार दी और बच्चे के सामने ही अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है.

दरअसल मामला महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से जुड़ा है जहां पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां गणेश शिवाजी टेकाले पर अपनी पत्नी कोमल टेकाले की पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप है. इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि वारदात के समय दंपती का करीब चार साल का बेटा भी मौके पर मौजूद था. मां की हत्या के बाद यही मासूम पुलिस को उस जगह तक ले गया, जहां कोमल का शव पड़ा हुआ था. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गणेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गणेश ने मोबाइल फोन से कोमल का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें कथित तौर पर उससे अनैतिक संबंधों को लेकर कबूलनामा कराने की बात सामने आई है. आरोप है कि इस वीडियो को रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों के पास भी भेजा गया था. इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच तनाव और बढ़ गया था.

पहले हुआ विवाद, फिर सुनसान खेत में ले गया पति
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसके कुछ घंटे बाद शाम करीब छह बजे गणेश अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कलंब-येरमाला मार्ग की ओर निकला. बताया जा रहा है कि वह कोमल को हासेगांव (केज) इलाके के पास एक ज्वारी के खेत में ले गया. पुलिस के अनुसार, सुनसान जगह पर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया.

आरोप है कि गणेश ने पहले कोमल के साथ मारपीट की और फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान उनका चार साल का बेटा भी वहीं मौजूद था. मां की हत्या के बाद बच्चा घटनास्थल पर ही था. बाद में जब पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची, तो मासूम ने पुलिसकर्मियों को उस स्थान तक पहुंचने में मदद की, जहां उसकी मां का शव पड़ा था.

हत्या के दौरान वीडियो बनाने का भी आरोप
इस मामले में मोबाइल फोन से जुड़ा एक और पहलू जांच के दायरे में है. आरोप है कि वारदात के दौरान भी वीडियो रिकॉर्ड किया गया था. इससे पहले पत्नी के कथित संबंधों को लेकर बनाई गई रिकॉर्डिंग भी पुलिस की जांच का हिस्सा है. जांच अधिकारी इन वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए घटना से पहले और बाद के घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

हत्या के बाद गणेश ने अपने WhatsApp Status पर एक संदेश भी लगाया था. इसमें कथित तौर पर लिखा था, 'उसने मुझे धोखा दिया, उसे मैंने सजा दी है.' इस संदेश के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. पुलिस अब मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग, WhatsApp Status और अन्य संभावित डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है.

इंजीनियर है आरोपी, घटना के बाद से फरार
पुलिस के मुताबिक, गणेश टेकाले पेशे से इंजीनियर है, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था. वह पुनर्वसन सावरगांव में रहता था. उसके पिछले कुछ दिनों से नशे के सेवन की बात भी सामने आई है. हालांकि, इस पहलू की पुष्टि और घटना से इसके संभावित संबंधों की जांच की जा रही है. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा करने के साथ जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से संभावित सबूत एकत्र किए हैं.

फिलहाल पुलिस की टीमें गणेश टेकाले की तलाश में जुटी हैं. पत्नी के चरित्र पर संदेह, कथित कबूलनामे का वीडियो, खेत में हुई हत्या और वारदात के बाद लगाए गए WhatsApp Status समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का प्रयास है कि सभी साक्ष्यों को जोड़कर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.