Trending

दूसरी औरत से इश्क पड़ा भारी! पत्नी ने विरोध किया तो पति ने 20 हजार में कर दिया सौदा

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया के पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है. कहा जाता है की यह रिश्ता अटूट प्यार और विश्वास के साथ बना होता है इन दिनों ऐसी घटना सामने आई है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को 20 हजार रुपये में बेच दिया है. मामले में विवाद था तीसरी लड़की को लेकर जिसके कारण पति ने अपनी पहली पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत की है.

मामला उत्तर प्रदेश के बांदा से जुड़ा है जहां रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी के विरोध के बाद एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका को ही पैसों के लिए दूसरे लोगों के हाथ बेच दिया. इतना ही नहीं, पूरी रकम नहीं मिलने पर महिला को दोबारा बेचने का भी आरोप है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर महिला को सकुशल बरामद कर लिया है. मामला बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विनय छत्तीसगढ़ में एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद विनय महिला को अपने गांव लेकर पहुंच गया.

गांव पहुंचने के बाद विनय की पत्नी को जब इस महिला के बारे में जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया. घर में विवाद बढ़ने लगा. आरोप है कि इसी विवाद के बाद विनय ने महिला को रामभवन नाम के व्यक्ति के हाथ कथित तौर पर 20 हजार रुपये में बेच दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विनय को महिला के बदले पूरी रकम नहीं मिली थी. इसके बाद आरोप है कि उसने महिला को गरीबदास नाम के शख्स के हाथ दोबारा बेच दिया. इस कथित खरीद-फरोख्त में उदित नाम के व्यक्ति पर बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप है.

मामले की जानकारी तब पुलिस तक पहुंची, जब डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि बदौसा थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर खरीदा-बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया. फिलहाल महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी सुरक्षा और देखभाल की जा रही है.

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में चार लोगों की कथित भूमिका सामने आई. इसके बाद मुख्य आरोपी विनय के अलावा रामभवन, गरीबदास और उदित को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

डिप्टी एसपी सौरभ सिंह के मुताबिक, बदौसा थाना क्षेत्र से महिला की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद किया. उसका मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया गया है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, महिला की मुख्य आरोपी से मुलाकात छत्तीसगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी. इसके बाद उसे बांदा लाया गया और कथित तौर पर अलग-अलग लोगों के हाथ बेचने का मामला सामने आया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.