☰
Trending

पत्नी का गला रेता, फिर हाथ में सर लेकर कई घंटों तक घूमता रहा पति, नहीं रुकी हैवानियत और......

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का साथ जन्मों-जन्म का होता है. पर इस घटना के बाद आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की जन्मों-जन्म तक साथ निभाने वाला पति, आखिर कैसे इंसानियत और मानवता दोनों को शर्मसार कर सकता है? ताज़ा मामला है दिनाजपुर जिले का जहां पति ने पहले पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कि, फिर उसके सर को हाथों में लेकर घंटों तक घूमता रहा. 

मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले का है जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर कई घंटों तक इलाके में घूमता रहा. इसके बाद वह एक मंदिर पहुंचा और वहां हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा. इस खौफनाक दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

गंगारामपुर के नारायणपुर इलाके में हुई वारदात
यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर कस्बे के नारायणपुर इलाके में हुई. मृत महिला की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में की गई है, जबकि आरोपी पति का नाम रिंटू घोष बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी विवाद के दौरान धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. हमले में महिला की मौत हो गई.

आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद रिंटू घोष ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वह कटा हुआ सिर हाथ में लेकर इलाके की सड़कों पर घूमने लगा. दिनदहाड़े सामने आए इस दृश्य से स्थानीय लोग सहम गए. कुछ देर बाद आरोपी मंदिर पहुंचा, जहां वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करता दिखाई दिया. इस असामान्य घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलने के बाद गंगारामपुर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. वहीं, आरोपी पति रिंटू घोष को हिरासत में ले लिया गया. घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए जाने का संदेह वाला धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है.

घरेलू विवाद को हत्या की वजह मान रही पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, पति ने किस कारण से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.