☰
Trending

कातिल हसीना का चलता था अपने ही भाई के साथ चक्कर, जब शौहर को लगी भनक, तो बीवी ने कर दिया ऐसा हाल....

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी के रिश्ते और विश्वास को एक बार फिर तार-तार करने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा की सात जन्मों का रिश्ते में कैसे एक पार्टनर अगले की जान का दुश्मन बन बैठा है. यहां एक पत्नी ने बड़ी ही निर्मम तरीके से अपने ही शौहर को मौत के घाट उतार दिया है. 

मामला जुड़ा है मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र से जहां बीते 28 सितंबर को हुई 30 वर्षीय युवक तालिब की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है. मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने तालिब की पत्नी इल्मा और उसके कथित प्रेमी अमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें उनके दावे के मुताबिक इल्मा ने घटना से जुड़ी बातें बताई हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

फतल्लेहपुर निवासी तालिब राजमिस्त्री का काम करता था. उसकी करीब चार साल पहले इल्मा से शादी हुई थी. दोनों की तीन साल की बेटी है. परिजनों के मुताबिक 28 सितंबर को तालिब की मौत हो गई थी. इल्मा ने परिवार को बताया कि उसकी मौत स्वाभाविक तरीके से हुई है. इसके बाद परिजन शव को मुजफ्फरनगर ले गए, जहां उसे दफना दिया गया. अंतिम संस्कार से पहले कुछ रिश्तेदारों ने शव की तस्वीरें भी खींची थीं. परिजनों का आरोप है कि शव दफनाने से पहले इल्मा घर में रखा कीमती सामान समेट रही थी. इस वजह से उन्हें उस पर शक हुआ. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों से कथित तौर पर इल्मा और ब्यूटी स्टूडियो चलाने वाले अमन के बीच संबंध होने की जानकारी मिली. लोगों ने दोनों को कई बार साथ देखे जाने की बात भी कही.

शक बढ़ने पर परिजनों ने इल्मा से तालिब का मोबाइल फोन मांगा. आरोप है कि उसने फोन गुम होने की बात कही. परिवार ने तलाश शुरू की तो 2 अक्टूबर को मोबाइल कपड़ों के बीच छिपा मिला. परिजनों के मुताबिक मोबाइल की जांच में इल्मा और अमन के बीच बातचीत, कॉल डिटेल और वॉयस रिकॉर्डिंग से जुड़ी जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने तालिब की मौत के बाद खींची गई तस्वीरों को गौर से देखा. तस्वीरों में गले पर निशान नजर आने का दावा करते हुए परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई. परिजनों का कहना है कि उन्होंने इल्मा से पूछताछ की, जिसका वीडियो भी पुलिस को दिया गया है. उनके मुताबिक वीडियो में इल्मा ने कथित तौर पर बताया कि 28 सितंबर को तालिब के घर लौटने के बाद उसका विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अमन को फोन कर बुलाया. आरोप है कि अमन अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा और तालिब के साथ मारपीट की.

परिजनों के दावे के अनुसार, इल्मा ने पूछताछ में बताया कि अमन ने उसके दुपट्टे से तालिब का गला दबाया. इस दौरान अमन के साथी ने तालिब के हाथ और इल्मा ने उसके पैर पकड़ रखे थे. आरोप है कि इसी दौरान तालिब की मौत हो गई. परिजनों का यह भी दावा है कि अमन ने घटना को छिपाने के लिए तालिब की मौत को आत्महत्या या स्वाभाविक मौत बताने को कहा था. साथ ही इद्दत पूरी होने के बाद इल्मा से शादी करने का भरोसा देने की बात भी सामने आई है.

वहीं, इल्मा ने कथित पूछताछ में तालिब पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी. लोहियानगर पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर इल्मा और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है. अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद ही तालिब की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.