☰
Trending

मासूमों के सामने पिता ने की हैवानियत की हद पार! पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में डाली...... फिर जो हुआ

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति पत्नी का रिश्ता, अटूट विश्वास, स्नेह और प्रेम का अनोखा बंधन होता है, जहां भरोसा पर दो लोग एक साथ अपनी ज़िंदगी बीता देते हैं. पर क्या आपने कभी ये सोचा कि जिस पति पर विश्वास कर पत्नी अपना घर-बार, अपने मां-बाप तक को छोड़ कर आती है, वही पति आगे चलकर उसकी जान का दुश्मन बन सकता है? यह पढ़कर बेशक अजीब लगा होगा, पर यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है जहां पति ने अपने मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हर हद पार करदी है. यहां पति ने पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है. छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक पति पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे. महिला को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी प्लंबर और मजदूरी का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी दूसरे लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है.

अस्पताल से लौटते समय शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण आरोपी उसे जांच के लिए अस्पताल लेकर गया था. अस्पताल से लौटने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर सड़क पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया. हालांकि, घर पहुंचने के बाद विवाद दोबारा शुरू हो गया. आरोप है कि पति ने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट की. इस घटना ने घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने की गंभीर तस्वीर सामने रखी है.

पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप
आरोप है कि घर में पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया. सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला के निजी अंगों के साथ भी अमानवीय हरकत की जहां पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी तक डाल दी. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपती के बच्चे भी घर में मौजूद थे. इससे पहले सड़क पर हुए विवाद के दौरान भी आरोपी पर पत्नी के कपड़े उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, घटना से जुड़े सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर होनी बाकी है. मारपीट के बाद महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है.