Trending

55 साल के आशिक़ ने 28 साल की माशूका के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, जान कर कांप जाएगी रूह

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्रेम संबंध में विश्वास किसी भी रिश्ते का आधार होता है पर प्यार के इस रिश्ते में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के भरोसे को तार-तार कर दिया है. एक 55 वर्षीय प्रेमी ने अपने से 27 साल चोटी प्रेमी के साथ इस कदर हैवानियत कि है की अब प्रेम संबंधों से किसी का भी भरोसा उठ जाएगा. मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ा है जहां एक महिला की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की आई पर प्रेमी इस काम में नाकाम रहा. 

दरअसल आरोपी ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को ई-रिक्शे में रखकर नहर में फेंकने के लिए निकल पड़ा. लेकिन नहर किनारे कुछ राहगीरों को देखकर वह घबरा गया और शव को फुटपाथ पर छोड़कर ई-रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. मामला मानकनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय धीरज कुमार सोनकर पर अपनी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर पूजा उर्फ परवीन की हत्या का आरोप है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पिछले करीब चार-पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और पूजा अक्सर धीरज के ठिकाने पर उसके साथ रहती थी.

पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत 30 अगस्त की रात हुई. उस रात भी पूजा और धीरज साथ थे. इसी दौरान पूजा ने धीरज से 50 हजार रुपये मांगे. धीरज ने पैसे देने में असमर्थता जताई. उसका कहना था कि उसने हाल ही में कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा है और खरीदारी के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी. पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और पूरी रात दोनों के बीच तनाव बना रहा. सुबह करीब 3 से 4 बजे पूजा ने घर जाने की इच्छा जताई. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से में धीरज ने पूजा के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

महिला की मौत के बाद धीरज के सामने शव को ठिकाने लगाने की चुनौती थी. पुलिस का कहना है कि उसने शव को ई-रिक्शे में रखा और उसे नहर में फेंकने के इरादे से घर से निकल गया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसा रास्ता चुना, जहां उसे सीसीटीवी कैमरों और लोगों की नजर से बचने की उम्मीद थी. धीरज डीआरएम पुलिया के पास नहर किनारे पहुंचा. वह शव को नहर में डालने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक कुछ राहगीर उसकी ओर आते दिखाई दिए. लोगों को देखकर आरोपी घबरा गया. उसे डर था कि शव के साथ पकड़े जाने पर पूरा मामला सामने आ जाएगा. इसके बाद उसने शव को नहर में डालने का इरादा छोड़ दिया और उसे फुटपाथ पर ही छोड़ दिया. फिर ई-रिक्शा लेकर वहां से फरार हो गया.

इधर, पूजा के पिता मुन्ना लाल मियां उर्फ टिंचू इस्लाम ने मानकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर धीरज पर लगाया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. मानकनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई. पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी का पता लगा लिया. इसके बाद आलमबाग के शांतिपुरम स्थित उसके घर से धीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी घटना के करीब तीन घंटे के भीतर कर ली गई. उसकी निशानदेही पर वह ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल शव को ले जाने में किया गया था. पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.