☰
Trending

एक-दूसरे के कंधे पर बैठे 6 बच्चे, बाइक पर ऐसा स्टंट देख दंग रह गए लोग, देखिए Video 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK- माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि वे पढ़-लिखकर अपना भविष्य बेहतर बना सकें. लेकिन कई बार स्कूल से घर लौटते वक्त बच्चों की ऐसी लापरवाहियां सामने आ जाती हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया एक वीडियो भी इसी तरह की चिंता बढ़ाने वाला है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ही बाइक पर छह स्कूली बच्चे सवार नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि बच्चे बाइक पर बेहद खतरनाक तरीके से बैठे हुए हैं और सड़क पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक बच्चा दूसरे के कंधे पर बैठा नजर आता है. सड़क पर इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

एक बाइक पर सवार थे 6 बच्चे

यह वीडियो एक्स पर Sudhir Chauhan नाम के यूजर ने शेयर किया. पोस्ट के साथ उन्होंने लोगों से पूछा कि आखिर एक बाइक पर कितने लोग सवार हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो मेरठ का है और बाइक पर नजर आ रहे सभी बच्चे छात्र हैं.

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बच्चे बिना किसी सुरक्षा की परवाह किए बाइक पर मस्ती कर रहे हैं. एक छोटा-सा संतुलन बिगड़ना भी उनके लिए गंभीर हादसे का कारण बन सकता था. सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों के लिए भी इस तरह की हरकत अचानक खतरा पैदा कर सकती है.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी कम उम्र में बच्चों को सड़क पर इस तरह की लापरवाही करने से रोकने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है.

वायरल वीडियो पर मेरठ पुलिस ने लिया संज्ञान

यह वीडियो 24 सितंबर 2026 को एक्स पर पोस्ट किया गया था. पोस्ट वायरल होने के बाद इस पर बड़ी संख्या में व्यूज और प्रतिक्रियाएं सामने आईं. मामले को लेकर मेरठ पुलिस ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.